35 की उम्र में एक्टिंग छोड़ देगी ये 27 साल की एक्ट्रेस, बोलीं- मैं दुनिया को...

Dushara Vijayan

Dushara Vijayan: तमिल फिल्म इंडस्ट्री की मशहूर अभिनेत्री दुशारा विजयन, चियान विक्रम के साथ में फिल्म Veera Dheera Sooran में नजर आ रही है और आपको बता दें कि हाल ही में एक इंटरव्यू के दौरान एक्ट्रेस ने बताया कि वह जब 35 साल की हो जाएंगी तो इंडस्ट्री छोड़ देंगी। फिर दुनिया घूमेंगी और अपनी जिंदगी को भरपूर जियेंगी।

जानकारी के लिए आपको बता दें कि दुशारा विजयन ने मॉडलिंग से अपने करियर की शुरुआत की थी और उन्होंने फैशन डिजाइनिंग का कोर्स भी किया हुआ है। उनको घूमने का भी बहुत शौक है। जब उनकी उम्र सिर्फ 22 साल की थी तो उन्होंने फिल्म इंडस्ट्री में कदम रखा। उनकी पहली फिल्म का नाम Bodhai Yeri Budhi Maari था और इसको दर्शकों ने भी काफी पसंद किया था।

दुशारा विजयन ने अपनी पहली फिल्म के बाद में कभी भी पीछे मुड़कर नहीं देखा और लगातार कई सारी फिल्में अपने करियर में वह दे चुकी है। लेकिन हाल ही में एक इंटरव्यू के दौरान उन्होंने एक्टिंग छोड़ने को लेकर बात करते हुए कहा कि "मैं सिनेमा को छोड़ दूंगी। जब मैं 35 साल की हो जाऊंगी तो मैं अपनी जिंदगी में ये फैसला लूंगी।"

दुशारा विजयन ने इस पर आगे बात करते हुए यह भी कहा कि "मैं दुनिया के कोने-कोने में जाकर घूमने और उसको एक्सप्लोरर करना चाहती हूं।" जानकारी के लिए आपको बता दें कि चियान विक्रम के साथ दुशारा विजयन ने पहली बार काम किया और उनके साथ काम करके वह काफी खुश भी है।

More from Filmibeat

Read more about: south
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X