'आर्या' के सेट पर हुआ हादसा, शूटिंग के दौरान पलट गई कार, स्टंट आर्टिस्ट की हुई दर्दनाक मौत

मनोरंजन जगत से एक बहुत ही दुख की खबर सामने आई है। बताया जा रहा है कि 13 जुलाई रविवार को पा रंजीत द्वारा डायरेक्ट की जाने वाली फिल्म के सेट पर हादसा हो गया है। पहले ही साउथ एक्टर कोटा श्रीनिवास के निधन की खबर से एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री को धक्का लगा है। वहीं अब एक और दुखद खबर सामने आ गई है। बताया जा रहा है कि फिल्म आर्या की शूटिंग के दौरान कार पलटने की वजह से स्टंट मैन की मौत हो गई।
फिल्म की शूटिंग के दौरान हुई स्टंट मैन की मौत
रिपोर्ट्स के मुताबिक आर्या फिल्म की शूटिंग के दौरान एक भयंकर हादसा हुआ जिसमें स्टंट मैन की दर्दनाक मौत हो गई। बताया जा रहा है कि फिल्म में कार का एक सीक्वेंस सीन फिल्माया जाना था, लेकिन इस दौरान कार पलट जाने की वजह से स्टंटमैन राजू की मौत हो गई।
So difficult to digest the fact that stunt artist Raju passed away while doin a car toppling sequence for jammy @arya_offl and @beemji Ranjith’s film this morning. Hav known Raju for so many years and he has performed so many risky stunts in my films time and time again as he is…
— Vishal (@VishalKOfficial) July 13, 2025
विशाल ने ट्वीट कर जताया दुख
बता दें कि इस हादसे को तमिल एक्टर विशाल ने कंफर्म करते हुए अपने एक्स एकाउंट पर लिखा- 'मेरी गहरी संवेदनाएं आपके साथ हैं। ईश्वर आपकी आत्मा को शांति दे। इस दुख के कठिन समय में भगवान आपके परिवार को शक्ति दे।' विशाल आगे लिखते हैं कि- 'मैं इस बात पर अभी तक यकीन नहीं कर पा रहा हूं कि स्टंट मैन राजू की स्टंट करने दौरान कार पलटने से मौत हो गई। मैं राजू को कई सालों से जानता हूं। उसने मेरी फिल्म के लिए कई जोखिम भरे स्टंट किए हैं। वह एक बहुत ही बहादुर इंसान था। विशाल आगे लिखते हैं कि 'मैं सिर्फ ये एक ट्वीट नहीं कर रहा हूं। बल्कि भविष्य में उसके परिवार को कोई भी जरूरत पड़ेगी तो मैं हमेशा मौजूद रहूंगा।'


Click it and Unblock the Notifications











