..................... Tamil Actor Vijay Rally Stampede 39 deaths confirm 51 in ICU CM announces compensation Pm modi reaction - Hindi Filmibeat

एक्टर विजय की रैली में भगदड़ से 39 की मौत, 10 हजार की जगह जमा हुए 27 हजार लोग, पीएम मोदी ने कही ये बात

Actor Vijay Rally Stampede

Actor Vijay Rally Stampede: तमिलनाडु के करूर में अभिनेता से नेता बने विजय की रैली में भगदड़ मचने से कम से कम 39 लोगों की मौत की पुष्टि हो चुकी है। इसी बीच इस दिल दहला देने वाली घटने में हादसे पर तमिलनाडु के सीएम एम.के. स्टालिन ने बयान जारी किया है, जिसके मुताबिक़ मरने वालों में 9 बच्चे और 17 महिलाएं भी हैं। सीएम एम.के. स्टालिन की ओर से जारी बयान में मृतकों के परिवारों को 10-10 लाख रुपये के मुआवज़े का एलान भी किया गया है।

एक्टर विजय ने जाहिर किया दुख

ये हादसा उस वक्त हुआ जब शनिवार शाम विजय करूर में तमिलगा वेट्री कड़गम पार्टी की एक रैली को संबोधित कर रहे थे। वहीं एक्टर विजय ने सोशल मीडिया वेबसाइट एक्स पर पोस्ट करके इस घटना के लिए बेहद दुख जताया है। साथ ही उन्होंने कहा है कि वह गहरी पीड़ा में हैं।

10 हजार की जगह में जमा हुए 27 हजार

तमिलनाडु रैली भगदड़ मामले में के प्रभारी पुलिस महानिदेशक जी वेंकटरमन ने कहा, "विजय के आने में देरी के कारण भारी भीड़ जमा हो गई। विजय का कार्यक्रम दोपहर 12 बजे निर्धारित था, लेकिन वे शाम 7 बजे के आसपास पहुंचे। टीवीके ने कहा था कि उन्हें करीब 10 हजार लोगों के आने की उम्मीद थी, लेकिन 27,000 लोग पहुंचे। 10 हजार लोगों के आने की उम्मीद में 500 पुलिसकर्मी तैनात किए गए थे। विजय के साथ पुलिस का एक काफिला भी था, उन्होंने खुद स्वीकार किया। बड़ी भीड़ के लिए पर्याप्त भोजन और पानी नहीं था, यह एक सच्चाई है। हम अभी इस पर कोई टिप्पणी नहीं कर सकते कि भगदड़ क्यों भड़की।"

पीएम मोदी का रिएक्शन

इस भगदड़ पर पीएम मोदी ने एक्स पर पोस्ट करते हुए लिखा- "तमिलनाडु के करूर में एक राजनीतिक रैली के दौरान हुई दुर्भाग्यपूर्ण घटना बेहद दुखद है। मेरी संवेदनाएं उन परिवारों के साथ हैं, जिन्होंने अपने प्रियजनों को खो दिया है। मैं इस कठिन समय में उन्हें शक्ति प्रदान करने की कामना करता हूं। सभी घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना करता हूं।"

राष्ट्रपति द्रोपदी मुर्मू ने जताया शोक

राष्ट्रपति द्रोपदी मुर्मू ने हादसे पर दुख जताया है। सोशल मीडिया पर उन्होंने लिखा कि "मैं पीड़ित परिवारों के प्रति गहरी संवेदना व्यक्त करती हूं और घायलों के जल्द स्वस्थ होने की प्रार्थना करती हूं।"

विजय की रैली की तस्वीरें और वीडियो

विजय की रैली से जो तस्वीरें सामने आई है कि वो साफ बता रहा है कि वहां कितना ज्यादा भीड़ थी। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार विजय की रैली में भीड़ इतनी ज्यादा हो गई थी कि लोगों के लिए सांस लेना मुश्किल हो गया। अचानक से वहां मौजूद लोग और कार्यकर्ता बेहोश होने लगे।

स्पीच के बीच रुके एक्टर विजय

करूर में तमिलनाडु वेत्री कझगम (TVK) प्रमुख एक्टर विजय की रैली में भगदड़ से पहले का एक वीडियो भी सामने आया है। जिसमें एक्टर विजय एक बड़े मंच से लोगों को संबोधित करते नजर आ रहे हैं। अचानक को भाषण देना रोक देते है, कार्यकर्ताओं को पानी के बोतले देते हैं। तभी वहां एक बच्ची के गायब होने की बात पता चली। जिसे तलाशने के लिए विजय ने कार्यकर्ताओं से मदद भी मांगी।

Read more about: vijay bollywood
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X