Vijay divorce news: एक विजय का घर बसा, तो दूसरे का उजड़ने की कगार पर, तलाक लेने के लिए पत्नी पहुंचीं कोर्ट

Vijay divorce news: साउथ फिल्मों को जाने-माने स्टार और तमिलगा वेत्री कझगम (TVK) के प्रमुख Vijay की पर्सनल लाइफ को लेकर बड़ी खबर सामने आई है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, एक्टर की पत्नी Sangeetha Sornalingam ने तलाक के लिए फैमिली कोर्ट में याचिका दायर की है। यह मामला चेन्गलपट्टू की फैमिली कोर्ट में पहुंचा है।

Vijay divorce news

रिश्ते में बढ़ी दूरियां

रिपोर्ट्स के अनुसार, पिछले कुछ समय से दोनों के रिश्ते में तनाव चल रहा था। याचिका में मानसिक तनाव और आपसी मतभेदों का जिक्र किया गया है। खबरों में यह भी कहा गया है कि एक्स्ट्रा मैरिटल अफेयर के आरोप लगाए गए हैं। हालांकि इन आरोपों पर विजय की ओर से अभी तक कोई ऑफिशियल बयान सामने नहीं आया है।

कोर्ट में क्या रखी गई मांगें?

संगीता ने अदालत से पर्मानेंट एलीमनी की मांग की है। इसके अलावा उन्होंने रहने की उचित व्यवस्था और मामले की निजी सुनवाई (इन-कैमरा) की अपील भी की है, ताकि परिवार की सीक्रेसी बनी रहे। कोर्ट ने अगली सुनवाई की तारीख तय करते हुए विजय को पेश होने का निर्देश दिया है।

फैंस के लिए चौंकाने वाली खबर

विजय और संगीता की शादी को कई साल हो चुके हैं और उनके दो बच्चे भी हैं। लंबे समय तक दोनों को एक आदर्श जोड़ी के रूप में देखा जाता था। ऐसे में तलाक की खबर ने फैंस को हैरान कर दिया है। सोशल मीडिया पर इस मामले को लेकर तरह-तरह की प्रतिक्रियाएं सामने आ रही हैं।

राजनीति के बीच बढ़ी चर्चा

यह मामला ऐसे समय में सामने आया है जब विजय फिल्मों के साथ-साथ राजनीति में भी एक्टिव रोल निभा रहे हैं। इसलिए उनकी पर्सनल लाइफ से जुड़ी यह खबर फिल्म इंडस्ट्री के साथ-साथ राजनीतिक गलियारों में भी चर्चा का विषय बन गई है।

More from Filmibeat

Read more about: south news
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X