Death News: साउथ सुपरस्टर मुरुगन का निधन, ना बीमारी ना कोई परेशानी.. ऐसे हुई मौत
Tamil actor-producer Winster Vijay aka Murugan Death: तमिल फिल्म इंडस्ट्री से एक बहुत दुखद खबर सामने आई है। मशहूर अभिनेता और निर्माता विन्स्टर विजय, जिन्हें लोग मुरुगन के नाम से जानते थे, अब इस दुनिया में नहीं रहे। उनके अचानक निधन से फिल्म जगत और उनके चाहने वालों को गहरा झटका लगा है।

अचानक दिल का दौरा पड़ा
खबरों के अनुसार, विन्स्टर विजय का निधन अचानक हार्ट अटैक आने से हुआ। बताया जा रहा है कि उन्हें कोई बड़ी बीमारी नहीं थी, इसलिए यह खबर परिवार और दोस्तों के लिए बहुत ज्यादा हैरान करने वाली थी। उनके यूं अचानक चले जाने से हर कोई हैरान और दुखी है।
कौन थे मुरुगन?
मुरुगन को खास पहचान तमिल फिल्म Eppodhum Raja से मिली थी। इस फिल्म में उन्होंने डबल रोल किया था। भले ही उनका रोल बहुत लंबा नहीं था, लेकिन उन्होंने अपनी एक्टिंग से लोगों का ध्यान खींच लिया था। उनके चेहरे के भाव और अभिनय का अंदाज दर्शकों को काफी पसंद आया।
छोटे रोल से बनाई बड़ी पहचान
मुरुगन का सफर आसान नहीं था। साधारण परिवार से आने वाले मुरुगन ने अपने करियर की शुरुआत छोटे-छोटे रोल से की थी। कभी भीड़ वाले सीन में नजर आते थे, तो कभी छोटे डायलॉग बोलते थे। लेकिन उन्होंने हर काम पूरी मेहनत और लगन से किया। धीरे-धीरे लोग उन्हें पहचानने लगे।
सोशल मीडिया पर भी थे लोकप्रिय
पिछले कुछ सालों में उनके रिएक्शन वाले सीन सोशल मीडिया पर काफी वायरल हुए। उनके चेहरे के एक्सप्रेशन से कई मीम बने, जो युवाओं के बीच बहुत पसंद किए गए। कई लोग उनका नाम नहीं जानते थे, लेकिन उनका चेहरा जरूर पहचानते थे।
इंडस्ट्री में शोक की लहर
विन्स्टर विजय का इस तरह अचानक चले जाना तमिल सिनेमा के लिए बड़ी क्षति है। उन्होंने कम समय में अपनी अलग पहचान बनाई थी। उनके चाहने वाले और साथ काम करने वाले लोग उन्हें हमेशा याद रखेंगे।


Click it and Unblock the Notifications