एक्टर ने बिना तलाक के की दूसरी शादी? पहले दी खुशखबरी और फिर कुछ समय बाद सुना दी प्रेग्नेंसी न्यूज!

South News: तमिल एक्टर और शेफ मधमपट्टी रंगराज इन दिनों अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर चर्चा में हैं। उन्होंने अचानक फैशन स्टाइलिस्ट जॉय क्रिजिल्डा से शादी कर ली, जिसकी जानकारी खुद जॉय ने इंस्टाग्राम पर दी। शादी की तस्वीरें पोस्ट करते हुए उन्होंने लिखा- 'मिस्टर एंड मिसेज रंगराज'।
लेकिन यही नहीं, कुछ ही घंटों बाद जॉय ने एक और चौंकाने वाली खबर दी- वो छह महीने की प्रेग्नेंट हैं और दोनों 2025 में अपने पहले बच्चे का स्वागत करने वाले हैं।
लोगों को चौंकाया
जैसे ही शादी और प्रेग्नेंसी की खबरें सामने आईं, सोशल मीडिया पर हलचल मच गई। कई लोगों ने इस कपल को बधाई दी, लेकिन बहुत से लोगों को इस बात पर हैरानी हुई कि शादी के तुरंत बाद ही छह महीने की प्रेग्नेंसी की बात सामने आ गई। इससे सवाल उठने लगे कि क्या सब कुछ पहले से ही प्लान किया गया था?
पहली पत्नी श्रुति का चौंकाने वाला दावा
बवाल तब और बढ़ गया जब रंगराज की पहली पत्नी श्रुति रंगराज ने दावा किया कि उनकी और रंगराज की शादी अब भी कानूनी तौर पर टूटी नहीं है। यानी उन्होंने अब तक तलाक नहीं लिया है। श्रुति एक वकील हैं और कोयंबटूर में रहती हैं। वह सोशल मीडिया पर भी एक्टिव हैं और अक्सर अपने दोनों बच्चों के साथ फोटो शेयर करती हैं।
उनके इंस्टाग्राम अकाउंट पर अभी भी रंगराज के साथ तस्वीरें मौजूद हैं और बायो में लिखा है- 'मधमपट्टी रंगराज की पत्नी।' उन्होंने अब तक इस पूरे विवाद पर कोई ऑफिशियल बयान नहीं दिया है, लेकिन उनके सोशल मीडिया से ये साफ है कि वह खुद को अब भी उनकी पत्नी मानती हैं।
कौन हैं मधमपट्टी रंगराज?
मधमपट्टी रंगराज ने अपना करियर 1999 में एक शेफ के तौर पर शुरू किया था। कुछ समय तक उन्होंने बेंगलुरु में रेस्टोरेंट चलाया और बाद में अपने गांव लौटकर एक सफल कैटरिंग सर्विस शुरू की। उनकी टीम ने अब तक 400 से ज्यादा शादियों में खाना परोसा है, जिनमें तमिल एक्टर कार्थी की शादी भी शामिल है।
बाद में उन्होंने एक्टिंग की दुनिया में कदम रखा और 'मेहंदी सर्कस' जैसी फिल्मों और 'कूकू विद कोमाली' जैसे टीवी शोज में नजर आए। अपने काम के दम पर वह तमिलनाडु में एक जाना-पहचाना नाम बन गए हैं।
क्या होगा आगे?
अब इस मामले में सबकी नजरें रंगराज की पहली पत्नी श्रुति के अगले कदम पर हैं। क्या वह कोर्ट का रुख करेंगी? क्या रंगराज ने वाकई बिना तलाक लिए दूसरी शादी की है? ये मामला अब सिर्फ एक पर्सनल कॉन्ट्रोवर्सी नहीं, बल्कि कानूनी पेच में फंसता नजर आ रहा है।


Click it and Unblock the Notifications