100 दिनों बाद रिलीज होगी सूर्या की फिल्म 'कंगुवा' वीडियो शेयर कर शुरू किया काउंट डाउन

Surya's 'Kanguva' will be released after 100 days: सूर्या स्टारर फिल्म कंगुवा की झलकियां पहले ही सामने आ चुकी हैं। इस साल की मोस्ट अवेटेड फिल्म में से एक है कंगुवा। जिसे देखने का उत्साह लगातार बढ़ता जा रहा है। बता दें कि निर्माताओं ने हाल ही में रिलीज की तारीख घोषित की है। यह फिल्म 10 अक्टूबर 2024 को रिलीज की जाएगी। बता दें कि फिल्म को रिलीज होने में अब बस 100 दिन ही बचे हैं। हाल ही में बचे हुए दिनों का एक दमदार वीडियो शेयर किया है जो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है।
स्टूडियो ग्रीन के सोशल मीडिया हैंडल पर 'कंगुवा' के निर्माताओं ने एक दिलचस्प वीडियो शेयर किया है, जिसमें बेहद ही रोमांचक दुनिया की झलक दिखाई गई है और फिल्म के रिलीज के लिए 100 दिनों की उल्टी गिनती शुरू होती नजर आ रही है। इस वीडियो के शेयर करने के साथ ही उन्होंने आगे कैप्शन में लिखा- राजा के आगमन में 100 दिन बाकी हैं।
Kanguva इस साल की सबसे बड़ी और सबसे महंगी फिल्म है। 350 करोड़ से ज़्यादा के अनुमानित बजट के साथ, यह पुष्पा, सिंघम और कई अन्य बड़ी फिल्मों से बड़ी है। इसके अलावा, फिल्म को भारत के कई महाद्वीपों और 7 अलग-अलग देशों में शूट किया गया है। निर्माता इस फिल्म को सबसे हटके और सबसे अलग बनाने की कोशिश कर रहे हैं। निर्माताओं ने एक्शन और सिनेमैटोग्राफी जैसे तकनीकी विभागों के लिए हॉलीवुड से स्पेशलिस्ट को काम पर रखा है। इस फिल्म में 10,000 से ज़्यादा लोगों की मौजूदगी वाला सबसे बड़ा युद्ध दृश्य शूट किया गया है।
बता दें कि जहां एक तरफ भारी बजट की फिल्म कंगुवा 10 अक्टूबर को रिलीज हो रही है वहीं दूसरी तरफ आलिया भट्ट और वेदांग रैना स्टारर फिल्म 'जिगरा' 11 अक्तूबर को रिलीज होने जा रही है। हालांकि दोनों ही अलग जॉनर की फिल्में हैं, लेकिन बॉक्स ऑफिस पर क्लैश होने से फिल्मों के कलेक्शन में असर देखने को मिलेगा।


Click it and Unblock the Notifications











