राम चरण के शूटिंग सेट पर अचानक आया सैलाब, मिनटों में सबकुछ हो गया तबाह, क्या था कारण?

Ram Charan Shooting Set Flood- हैदराबाद से इस वक्त एक हैरान करने वाला वीडियो वायरल हो रहा है। इस वीडियो में आपको बाढ़ जैसा नजारा देखने को मिलेगा जो कि साउथ स्टार राम चरण की अपकमिंग मूवी 'द इंडिया हाउस' के सेट को बहाकर ले गया।
इस जलजले का कारण जानकर लोग हैरान है और एक बड़ा हादसा हो गया। इस दौरान एक एक्शन सीन की शूटिंग हो रही थी और पानी सबकुछ बहाकर ले गया। दरअसल सेट के बगल में एक पानी की टंकी थी और किसी कारणवश ये टंकी फट गई।
टंकी के फटते ही सारा पानी सेट के अंदर आ गया और वहां मौजूद क्रू को कुछ समझ नहीं आया। आनन फानन में महंद महंगे उपकरण बचाने की कवायद शुरु हो गई लेकिन इसके बाद भी सेट तहस नहस हो गया।
सीन में होना था पानी का नुकसान
खबरें हैं कि सेट के बगल में पानी की टंकी में पानी इसलिए जमा करके रखा गया था क्योंकि एक एक्शन सीक्वंस पानी की इस्तेमाल किया जाना था। हालांकि मामला उलटा पड़ गया और ये भारी बाढ़ वाले हालात में तब्दील हो गया। कहा जा रहा है कि ना सिर्फ सेट का नुकसान हुआ है बल्कि इस बाढ़ी में असिस्टेंट कोरियोग्राफर और कई अन्य क्रू मेंबर्स भी घायल हुए हैं। हालांकि इसको लेकर अभी तक राम चरण की तरफ से किसी तरह का कोई बयान सामने नहीं आया है।
खबरें हैं कि राम चरण ने इस फिल्म की शूटिंग पर पूरी तरह से विराम लगा दिया है। पहले घायल क्रू मेंबर्स का इलाज होगा जो कि इस वक्त अस्पताल में भर्ती हैं। इसके बाद राम चरण फिर से इस फिल्म की शूटिंग शुरु करेंगे। इस फिल्म का ऐलान 2023 में हुआ था और अब इसकी शूटिंग जारी है। देखने वाली बात होगी कि फिल्म कब रिलीज होगी।


Click it and Unblock the Notifications











