हारी-थकी मंदिर में माथा टेकने पहुंचीं सामंथा की सामने आईं ऐसी तस्वीरें, पहचानना भी हुआ मुश्किल

samantha

साउथ की सुपरस्टार सामंथा रुथ प्रभु हमेशा ही लाइमलाइट में रहती है, कभी अपनी फिल्मों, कभी अपने स्टाइल तो कभी अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर। इस वक्त एक्ट्रेस अपनी नई फिल्म शाकुंतलम को लेकर सुर्खियों में है। शाकुंतलम 14 अप्रैल को सिनेमाघरों में नजर आने वाली है। एक्ट्रेस सामंथा रुथ प्रभु हाल ही में दर्शन करने के लिए पलानी मुरुगन मंदिर पहुंची थीं।

सोशल मीडिया पर इस दौरान की तस्वीरें वायरल हो रही हैं।आपको बता दें कि इस मंदिर में 600 सीढ़ियां हैं, जिन्हें चढ़ने के बाद अभिनेत्री मंदिर में भगवान के दर्शन करने पहुंची।

तस्वीरों में देखा जा सकता है कि एक्ट्रेस काफी साधारण लुक में हैं। इस दौरान अभिनेत्री ने मफलर भी पहना हुआ है साथ ही चश्मा भी लगाया हुआ है और बालों की पोनी बनाई हुई है। साथ ही उन्होंने मास्क भी लगाया हुआ था। सामंथा सीढ़ियों पर खड़े होकर कपूर जलाते हुए दिखाई दे रही हैं।

एक्ट्रेस के साथ तस्वीरों में उनके कुछ फैंस और फिल्म जानू के डायरेक्टर प्रेम कुमार भी दिखाई दे रहे हैं। यह तस्वीरें सामंथा के फैन पेज के द्वारा साझा की गई हैं। जो सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं। एक्ट्रेस तो हमेशा ही फैंस का प्यार मिलता है।

वर्कफ्रंट की बात करें तो, अभिनेत्री ने राज और डीके के संग आने वाली वेब सीरीज की शूटिंग की जनवरी में ही शुरू कर दी थी। अभिनेत्री अपनी आने वाली फिल्म शाकुंतलम की रिलीज से पहले इस मंदिर में दर्शन के लिए पहुंची थी। द फैमिली मैन वेब सीरीज में सामंथा के अभिनय की खूब तारीफ की गई थी। सामंथा जल्द ही विजय देवरकोंडा संग फिल्म कुशी में दिखाई देंगी।

Read more about: samantharuthprabhu
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X