"हनुमान जी के आशीर्वाद लेने पर गुस्सा आता था" इतना सा बोलते ही राजामौली ने मोल ली मुसीबत

SS Rajamouli Slammed For Lord Hanuman Remark: फिल्म निर्देशक एसएस राजामौली पौराणिक कहानियों पर जबरदस्त फिल्में बनाने को लेकर काफी सुर्खियों में रहते हैं। राजामौली इन दिनों एक बयान के कारण चर्चा में हैं। 15 नवंबर को हैदराबाद में अपनी नई फिल्म वाराणसी के प्रीमियर पर उन्होंने कहा कि वह भगवान में विश्वास नहीं करते। उन्होंने बताया कि बचपन में जब उनके पिता हनुमान जी के आशीर्वाद की बात करते थे तो उन्हें गुस्सा आता था।
उनकी इस बात के बाद सोशल मीडिया पर बहस शुरू हो गई। कई लोगों को यह जानकर हैरानी हुई कि पौराणिक फिल्मों के निर्माता खुद नास्तिक हैं। एक यूज़र ने कहा कि नास्तिक होना ठीक है, लेकिन किसी देवता के बारे में गलत तरीके से बोलना उचित नहीं।
लोगों ने क्या कहा?
कुछ लोगों ने राजामौली की बात को गलत बताया, जबकि कुछ ने कहा कि हर व्यक्ति को अपनी राय रखने का अधिकार है। एक यूज़र ने लिखा कि सफलता का श्रेय राजामौली भगवान को नहीं देते, लेकिन असफलता आने पर वो देवताओं पर बात करते हैं। किसी ने कहा कि फिल्म की गलती के लिए भगवान नहीं, टीम और तकनीशियन जिम्मेदार होते हैं।
इवेंट में प्रियंका चोपड़ा जोनास और महेश बाबू जैसे बड़े सितारों की मौजूदगी के कारण यह लॉन्च काफी चर्चा में रहा।
क्या महेश बाबू राम का रोल निभाएंगे?
राजामौली ने वाराणसी का पहला पोस्टर जारी किया, जिसे देखकर दर्शक हैरान रह गए। फिल्म एक बड़े पैमाने की टाइम-ट्रैवल और sci-fi एक्शन कहानी होगी, जिसमें महेश बाबू मुख्य भूमिका में हैं।
फिल्म में महेश बाबू को 'रुद्र' के रूप में दिखाया गया है, लेकिन वह अलग-अलग युगों के कई किरदार निभाएंगे। पोस्टर में रामायण और त्रेता युग की झलक भी दिखी। राजामौली ने पुष्टि की कि फिल्म में महेश बाबू भगवान राम का किरदार भी निभाएंगे।


Click it and Unblock the Notifications











