Pushpa 2 के सेट पर पहुंचे एस एस राजामौली, फिल्म को लेकर चल रही हैं ये खास तैयारियां...

SS Rajamouli arrived on the sets of Pushpa 2: इस साल की मोस्ट अवेटेड फिल्म 'पुष्पा 2: द रूल' (Pushpa 2) के रिलीज होने का इंतजार हर कोई कर रहा है। पुष्पा के पहले पार्ट ने रिलीज होते ही धूम मचा दी थी। लगभग हर भाषा में ही फिल्म ने अच्छी कमाई की थी।
वहीं अब पुष्पा 2 का क्रेज लोगों में पहले से ज्यादा बढ़ गया है। इसके धमाकेदार टीजर और गानों के रिलीज़ के साथ यह फिल्म वास्तव में सबसे बड़ा फिनोमेना बन चुकी है।
सेट पर पहुंचे एस एस राजामौली
बता दें कि फिल्म के कलाकारों के साथ ही फिल्म के डायरेक्टर भी फिल्म के लिए जमकर मेहनत कर रहे हैं। पुष्पा के दूसरे पार्ट में हर बारीकी से ध्यान दिया जा रहा है। फिल्म के आउटफिट के साथ ही डायलॉग और म्यूजिक काफी जबरदस्त होने वाला है।
हाल ही में फिल्म के निर्देशक एस. एस. राजामौली ने 'पुष्पा 2: द रूल' के सेट पर दौरा किया है। इतना ही नहीं उन्होंने सुकुमार के साथ तस्वीर खिंचवाई। तस्वीर में देखा जा सकता है कि इन दोनों निर्देशकों के बीच इस बहुत शानदार बॉन्ड देखने को मिल रहा है।
6 दिसंबर को रिलीज होगी फिल्म
टीम की इस फोटो को शेयर करने के साथ ही वह कैप्शन में लिखते हैं- "सेट्स से एक आइकोनिक तस्वीर #Pushpa 2 जिस फिल्म का आपको बेसब्री से इंतजार है बता दें कि यह फिल्म इसी साल 6 दिसंबर को सिनेमाघरों में रिलीज की जाएगी। इस फिल्म में अल्लू अर्जुन के साथ ही पुष्पा की श्रीवल्ली यानी कि रश्मिका मंदाना और फ़हद फासिल शामिल हैं।
अल्लू अर्जुन ने बढ़ाई 30% फीस
बता दें कि इस फिल्म के लिए अल्लू अर्जुन ने अपनी फीस बढ़ा दी है। पुष्पा की शानदार सफलता के बाद अल्लू अर्जुन ने अपनी फीस में 30% बढ़ोतरी की है। रिपोर्ट्स की माने तो अल्लू अर्जुन इस फिल्म के लिए 150 करोड़ रुपये चार्ज कर रहे हैं। इससे पहले उन्होंने 100 करोड़ रुपये फीस ली थी।


Click it and Unblock the Notifications