बिना किसी रिहर्सल 4 मिनट के गाने के लिए इस हसीना ने लिए दो करोड़ रुपए, अब हर तरह छाई हुई है एक्ट्रेस

Sreeleela Fees For Kissik Song

Sreeleela Fees For Kissik Song: फिल्मों में अक्सर स्पेशल सॉन्ग या फिर आइटम सॉन्ग रखे जाते हैं। इतना ही नहीं डायरेक्ट हमेशा यही कोशिश करते हैं की फिल्म की स्टोरी में कुछ ऐसी सिचुएशन भी लाई जाए जिससे कि गाने की गुंजाइश पैदा हो सके। इंडस्ट्री में ऐसी कई हसीनाएं हैं जो एक गाने के लिए करोड़ों रुपए चार्ज करती है। हम आपको एक ऐसी ही एक्ट्रेस के बारे में बताएंगे।

बता दें कि हाल ही में पुष्पा 2 का ट्रेलर रिलीज किया गया था और इतना ही नहीं आपको बता दें कि इस बार सामंथा रुथ प्रभु नहीं बल्कि श्रीलीला को इस फिल्म में आइटम सॉन्ग में देखा जाएगा। इस गाने का नाम 'किसिक' है। इतना ही नहीं इस गाने को रिलीज भी किया जा चुका है और इसमें एक्ट्रेस ने काफी बेहतरीन परफॉर्मेंस भी दी है।

बहुत कम लोग जानते हैं कि कई सारी बेहतरीन एक्ट्रेस इस गाने में परफॉर्म करने के लिए बेकरार थी। हालांकि इसके बावजूद भी श्रीलीला को इस गाने के लिए चुना गया। खबरों के अनुसार आपको बता दें कि उन्होंने सेट पर गाने के स्टेप्स सीखे और उसी दिन शूट भी कर दिया। उन्होंने अपनी लगन के जरिए हर किसी को दीवाना बना लिया।

हालांकि खबर तो यह भी आ रही है कि श्रीलीला ने इस 4 मिनट के गाने के लिए 2 करोड़ का चार्ज लिया है। यह खबर अब सोशल मीडिया पर आग की तरह फैलती हुई नजर आ रही है। श्रीलीला को 'किसिक' गाने में अल्लू अर्जुन के साथ में जमकर डांस करते हुए देखा जा रहा है और उन्होंने अपनी अदाओं से हर किसी को दीवाना भी बना दिया।

श्रीलीला के करियर की बात करें तो आपको बता दें कि उन्होंने फिल्म गुंटूर करम के गाने कुर्ची मदाथापेटी में महेश बाबू जमकर डांस किया था और यही से लोगों के बीच वह मशहूर हुई थी। पुष्पा 2: द रूल से किसिक के रिलीज होते ही एक्ट्रेस ने एक बार फिर से अपने टैलेंट का उदाहरण दे दिया है। फिल्म को 5 दिसंबर को रिलीज किया जाएगा।

Read more about: sreeleela pushpa 2
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X