Actress Drugs Case: रेव पार्टी में ड्रग्स लेती पकड़ी गई एक्ट्रेस, पुलिस ने कर लिया गिरफ्तार

Actress Drugs Case

Actress Arrested From Rave Party: तेलुगू एक्ट्रेस हेमा को लेकर एक चौंकाने वाली खबर सामने आई है। बेंगलुरु रेव पार्टी मामले में एक्ट्रेस की मुश्किलें बढ़ती नजर आ रही हैं। क्राइम ब्रांच ने एक्ट्रेस को पूछताछ के बाद सोमवार 3 जून को गिरफ्तार कर लिया है।

सोमवार को तेलुगु एक्ट्रेस हेमा को बेंगलुरु रेव पार्टी मामले में क्राइम ब्रांच ने गिरफ्तार कर लिया है। हालांकि इससे पहले बेंगलुरु पुलिस ने हेमा समेत आठ लोगों को नोटिस भी जारी किया था। हेमा को क्राइम ब्रांच ने लंबी पूछताछ के बाद गिरफ्तार कर लिया। मामला शहर के बाहर आयोजित एक रेव पार्टी का है जहां, तकरीबन 86 लोगों के ब्लड सैंपल में ड्रग की पुष्टि हुई थी। इन्हीं में एक्ट्रेस हेमा का नाम भी सामने आया था।

हेमा के गिरफ्तार होने की खबर से साउथ इंडस्ट्री में सनसनी मच गई है। शहर के बाहरी इलाके में आयोजित इस रेव पार्टी में 86 लोगों के नशीली दवाओं के सेवन करने की बात सामने आई है। छापेमारी के बाद इस मामले में नशीली दवाओं के सेवन की खबर सामने आई। कर्नाटक पुलिस के एंटी-नारकोटिक्स डिवीजन द्वारा की गई रेड के बाद पार्टी में कई लोगों के नाम सामने आए, 73 पुरुष और 30 महिलाएं इस पार्टी में शामिल थीं, इसी लिस्ट में 2 तेलुगू एक्ट्रेस के नाम भी सामने आए।

हेमा की गिरफ्तारी के बाद से वह लगातार चर्चा में बनी हुई हैं। इस मामले में मौके से पुलिस ने कई तरह की नशीली दवाएं बरामद की थी। इनमें से 14.40 ग्राम एमडीएमए गोलियां, 1.16 ग्राम एमडीएमए क्रिस्टल, छह ग्राम हाइड्रो कैनबिस, पांच ग्राम कोकीन, कोकीन लगा 500 रुपये का नोट, छह ग्राम हाइड्रो गांजा, पांच मोबाइल फोन, दो वाहन, 1.5 करोड़ रुपये के म्यूजिम सिस्टम जैसी तमाम जीचें जब्त की।

Read more about: south
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X