चिंरजीवी और नागार्जुन ने की Anurag Thakur से मुलाकात, सिनेमा जगत पर हुई बातचीत

Anurag Thakur: सोशल मीडिया पर आए दिन जो तस्वीरें वायरल होती रहती उनमें देखा जाता है कि कई सारे सेलेब्स किसी ना किसी मंत्री या केंद्रीय मंत्री से फिल्मी जगत पर चर्चा करने के लिए मुलाकात करते रहते हैं। हाल ही में केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर ने साउथ इंडस्ट्री के चर्चित एक्टर चिरंजीवी और अक्किनेनी नागार्जुन से मुलाकात की।
इस मुलाकात की कई सारी तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं। साउथ के सुपस्टार चिंरजीवी और अक्किनेनी और अनुराग ठाकुर ने फिल्म इंडस्ट्री को लेकर गहन चर्चा की है। केंद्रीय मंत्री से मुलाकात के दौरान की तस्वीरें चिरंजीवी ने अपने ट्विटर अकाउंट से साझा की हैं।
अभिनेता चिरंजीवी ने अपने ट्विटर अकाउंट से दो तस्वीरें शेयर की हैं। पहली तस्वीर में देखा जा सकता है कि मुलाकात के दौरान चिरंजीवी और नागार्जन ने अनुराग ठाकुर को शॉल देकर सम्मानित किया। इसके अलावा दूसरी तस्वीर में चिरंजीवी केंद्रीय मंत्री को भगवान गणेश की प्रतिमा भेट करते नजर आ रहे हैं।
इन तस्वीरों को पोस्ट करते हुए चिरंजीवी ने पोस्ट के साथ कैप्शन में लिखा, कल अपनी हैदराबाद यात्रा के दौरान समय निकालकर मेरे घर आने के लिए आपका तहे दिल से शुक्रिया अनुराग ठाकुर। इस दौरान फिल्म इंडस्ट्री और इसके विस्तार को लेकर काफी शानदार बातचीत हुई।
Thank you dear Sri @ianuragthakur for making time to drop by at my place on your visit to Hyderabad yesterday.
— Chiranjeevi Konidela (@KChiruTweets) February 27, 2023
Loved the delightful discussion we had along with my brother @iamnagarjuna
about the Indian Film Industry and the rapid strides it is making! pic.twitter.com/Bm6bjvHT39
बता दें कि इस मुलाकात के दौरान जाने-माने निर्माता अल्लू अरविंद भी मौजूद रहे। गौरतलब है कि बीते वर्ष नवंबर में गोवा में भारतीय अंतर्राष्ट्रीय फिल्म समारोह में चिरंजीवी को फिल्म पर्सनेलिटी ऑफ द ईयर अवॉर्ड प्रदान किया था।
गौरतलब है कि इससे पहले भी कई सारे सेलेब्स ने मंत्रियों से मुलाकात की है और फिल्मी जगत को लेकर गहन चर्चा की है। इसको लेकर सोशल मीडिया पर कई सारे यूर्जस ने अपनी अपनी राय भी साझा की थी।


Click it and Unblock the Notifications











