सुपरस्टार ने बनवाया मंदिर.. बेटी ऐश्वर्या ने उसी में बॉयफ्रेंड के साथ लिए फेरे, शादी की तस्वीरों ने काटा बवाल

Arjun Sarja Daughter Aishwarya Wedding

Arjun Sarja Daughter Aishwarya Wedding: साउथ सुपरस्टार अर्जुन सरजा ने तमिल, तेलुगु, कन्नड़, मलयालम और हिंदी फिल्मों में अपने अभिनय का लोहा मनवाया है। उन्होंने 1988 में पूर्व अभिनेत्री निवेदिता अर्जुन से शादी की थी और उनकी दो बेटियां ऐश्वर्या व अंजना हैं। अर्जुन की बड़ी बेटी ऐश्वर्या (जिन्होंने 2013 में फिल्म 'पट्टाथु यानाई' से अपने करियर की शुरुआत की थी) ने हाल ही में एक पारंपरिक समारोह में शादी रचाई।

अर्जुन सरजा की बेटी ऐश्वर्या अर्जुन ने पॉपुलर सपोर्टिंग एक्टर थंबी रमैया के बेटे उमापति रमैया से शादी की। कपल ने 10 जून 2024 को चेन्नई के पास अभिनेत्री के पिता द्वारा बनाए गए हनुमान मंदिर में अपने प्रियजनों की मौजूदगी में शादी की। अगले दिन 11 जून 2024 को नई दुल्हन ऐश्वर्या और उनके पति उमापति ने एक जॉइंट इंस्टाग्राम पोस्ट में अपनी शादी के कुछ यादगार पलों को साझा किया, जिससे उनके फैंस को उनकी खुशी में शामिल होने का मौका मिला।

अपने खास दिन के लिए दुल्हन ने रेड कलर की एक शानदार कांजीवरम साड़ी चुनी थी, जो सुनहरे धागों से बुनी गई थी। उन्होंने साड़ी को मैचिंग कलर के हैवी एम्बेलिश्ड ब्लाउज के साथ पहना था। ऐश्वर्या के ब्राइडल लुक को ट्रेडिशनल ज्वेलरी के साथ पूरा किया गया था, जिसमें एक चोकर, एक लंबा हार, एक माथा पट्टी, एक जोड़ी झुमके, बालों की एक्सेसरीज और चूड़ियां शामिल थीं। उनका मेकअप शानदार ढंग से किया गया था और उनके बाल खूबसूरती से बंधे हुए थे। दूसरी ओर, उमापति ट्रेडिशनल व्हाइट आउटफिट में अच्छे लग रहे थे।

सोशल मीडिया पर शेयर की गई तस्वीरों में वेडिंग रस्मों के दौरान दोनों अपनी प्यारी मुस्कान बिखेरते नजर आए। ऐश्वर्या और उमापति ने वरमाला रस्म भी की। न्यूली मैरिड कपल ने मंदिर के अंदर कुछ तस्वीरें भी खिंचवाईं। ऐश्वर्या ने तस्वीरें शेयर करते हुए कैप्शन में अपनी वेडिंग डेट का जिक्र किया।

कई मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, ऐश्वर्या की मुलाकात उमापति से 2021 में रियलिटी तमिल टीवी शो 'सर्वाइवर' के दौरान हुई थी। वे सेट पर ही एक-दूसरे के करीब आए। ऐश्वर्या और उमापति के विवाह समारोह में दक्षिण भारतीय फिल्म इंडस्ट्री की कई मशहूर हस्तियां भी शामिल हुईं, जिनमें समुथिरकानी, केएस रविकुमार, विजयकुमार और कई अन्य शामिल थे। इस बीच, न्यूली मैरिड कपल 14 जून 2024 को एक फाइव स्टार होटल में रिसेप्शन आयोजित करेगा।

More from Filmibeat

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X