बॉक्स ऑफिस पर हिट होते ही इस हसीना के बढ़े भाव, रातों-रात डबल की फीस, 19 की उम्र में किया था डेब्यू

Anupama Parameswaran Tillu Square

Anupama Parameswaran Doubled Her Fees: कई बार सितारे कई सारी बेहतरीन फिल्मों को करने के बावजूद भी इंडस्ट्री में नाम नहीं कमा पाते हैं, लेकिन कई बार ऐसा होता है कि एक फिल्म से ही एक्टर हर तरफ तहलका मचा देता है। आज हम आपको साउथ की टिल्लू स्क्वायर एक्ट्रेस अनुपमा परमेश्वरन के बारे में बताने वाले हैं। उनकी फिल्म टिल्लू स्क्वायर ने बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचा दिया।

दरअसल, अनुपमा परमेश्वरन की एक्टिंग को फिल्म में काफी पसंद किया गया और खबरें आ रही है कि उन्होंने अपनी फीस भी डबल कर दी है। इस बात को सुन हर कोई हैरान है। खबरों के अनुसार पहले वह एक फिल्म के एक करोड़ चार्ज करती थी। लेकिन हिट होने के बाद उन्होंने अपनी फिल्म के लिए दो करोड़ की फीस कर दी है।

वैसे भी अक्सर देखा गया है कि अनुपमा परमेश्वरन हमेशा बहुत ही सोच समझ कर फिल्में चलती है और आने वाले वक्त में उनका तीन बड़े प्रोजेक्ट में भी देखा जा सकता है। दरअसल उन्हें हनु-मान के डायरेक्टर प्रशांत वर्मा की ऑक्टोपस में देखा जाएगा। इसी के अलावा वह प्रवीण कांदरेगूला की फिल्म परदा में भी दिखेंगी।

अनुपमा परमेश्वरन को इन दो फिल्मों के अलावा एआर जीवा की फिल्म में भी देखा जाने वाला है। बता दे कि इन तीनों ही फिल्मों में वह एकदम अलग किरदार निभाने वाली है। एक्ट्रेस की हाल ही में टिल्लू स्क्वायर फिल्म को 29 मार्च को रिलीज किया गया था। जिसे 40 करोड़ के बजट में बनाया गया था और इस तेलुगू फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर 135 करोड़ की कमाई की।

अनुपमा परमेश्वरन के करियर की बात करें तो उन्होंने 19 साल की उम्र में साउथ सिनेमा में कदम रखा था। अब वह 27 साल की हो चुकी है और तमिल, तेलुगु, और मलयालम फिल्मों में काम करती है। वह सई पल्लवी और निवीन पॉली के साथ प्रेमम फिल्म में भी नजर आ चुकी है। इसी के अलावा कार्तिकेय 2 और कुरूप में भी उन्हें देखा जा चुका है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X