'मैं 14 साल एक मर्द के साथ...', इस साउथ एक्ट्रेस ने 22 साल की उम्र में रचाई थी शादी, पति को लेकर बोली ऐसी बात!

Shrutika Arjun On Her Married Life: श्रुतिका अर्जुन साउथ फिल्म इंडस्ट्री की एक मशहूर अभिनेत्री है और आपको बता दें कि कुछ वक्त पहले उनको सलमान खान के विवादित रियलिटी शो बिग बॉस 18 में देखा गया था। इस शो में आने के बाद में वह काफी ज्यादा पॉपुलर हो गई और इतना ही नहीं उनके बोलने का तरीका भी लोगों को काफी पसंद आया।
लेकिन आपको बता दें कि श्रुतिका अर्जुन अपने निजी जीवन को लेकर काफी चर्चा में रहती है। अब इसी बीच एक्ट्रेस का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है और यह वीडियो भारती सिंह के पॉडकास्ट के दौरान का है। इस वीडियो के दौरान हर्ष लिंबाचिया ने श्रुतिका को पूछा कि तुम्हारी शादी कब हुई है?
इस पर श्रुतिका ने जवाब देते हुए कहा कि 22 साल में, मैं अपनी शादी के वक्त 22 साल की थी। इस पर भारती सिंह सवाल करते हुए कहती है कि ऐसी कौन सी जल्दी थी शादी करने की। इस पर श्रुतिका जवाब देते हुए कहती है कि मैं ना 18 साल की उम्र से ही शादी करना चाहती थी। तो भारती और हर्ष सुन कर हैरान हो जाते हैं।
वायरल वीडियो में देखा जा सकता है कि बाद में श्रुतिका रहती है कि मैं ना एक फूल हूं। इस पर हर्ष उनसे पूछते हैं कि आपकी शादी को कितने साल हो गए हैं तो श्रुतिका बताती है कि 14 साल हो चुके हैं। मैं अपनी जिंदगी में 14 साल सिर्फ एक मर्द के साथ रही हूं। कितना मुश्किल है इस जमाने में। मेहरान हूं कि वो मेरे साथ कैसे रह रहा है।
अगर हम श्रुतिका अर्जुन के निजी जीवन की बात करें तो आपको बता दें कि उन्होंने बिजनेसमैन अर्जुन राज के साथ में शादी की थी। दोनों का एक बेटा भी है। जानकारी के लिए आपको बता दें कि श्रुतिका ने हैप्पी हर्ब्स नाम का आयुर्वैदिक स्किन ब्रांड लॉन्च किया था।


Click it and Unblock the Notifications











