खुद से छोटे एक्टर्स की हीरोइन बनती है ये हसीना, बोली- लड़को की फैंटेसी अलग होती है...

Lakshmi Manchu Boys Fantasy: साउथ की पॉपुलर अभिनेत्री लक्ष्मी मंचू आज के समय में किसी भी पहचान की मोहताज नहीं है और आपको बता दें कि लोगों के बीच में वह छोटे एक्टर्स के साथ में काम करने को लेकर भी काफी ज्यादा मशहूर है। बता दे कि उनका जन्म 1977 में हुआ और उनकी उम्र 46 साल है।
कम उम्र के लड़कों के साथ करती हैं काम
जानकारी के लिए आपको बता दें की लक्ष्मी मंचू मशहूर तेलुगू एक्टर मोहन बाबू की बेटी है। लेकिन अब हाल ही में उन्होंने लड़के और लड़कियों की फैंटसी को लेकर भी बात की है। दरअसल एक्ट्रेस उन चुनिंदा हसीनाओं में से एक मानी जाती है जो सिर्फ कम उम्र के और खुद से छोटे एक्टर्स के साथ में लीड किरदार निभाती है।
बेहतरीन फिल्मों में किया काम
इसी के अलावा आपको बता दें की लक्ष्मी मंचू कई सारी बेहतरीन फिल्मों में अपने से छोटे एक्टर्स के साथ में लीड किरदार निभा चुकी है। उन्होंने तेलुगु फ़िल्म Gundello Godari में 2013 में अपने से 5 साल छोटे एक्टर आदि पिनीशेट्टी के साथ में लीड किरदार निभाया था।
7 साल छोटे अदिवी शेष
इसके बाद में लक्ष्मी ने साल 2015 में रिलीज हुई तेलुगू फिल्म Dongaata में अपने से 7 साल छोटे अभिनेता अदिवी शेष के साथ में लीड किरदार निभा चुकी है। अब हाल ही में एक्ट्रेस ने अपने से छोटे एक्टर्स के साथ लीड किरदार निभाने को लेकर बात की और कहा कि सिनेमा में ऑडियंस के फेंटेसी के साथ में खेलने का सीन होता है।
हॉट एक्ट्रेस होती है लड़कों की फेवरेट
लक्ष्मी मंचू ने इस पर आगे बात करते हुए कहा कि "जब कोई भी महिला एक हीरो को पसंद करने लगती है तो हमेशा उसी की फैन बनकर रहती है। लेकिन लड़कों का ऐसा नहीं होता है। जो भी सबसे हॉट एक्ट्रेस होती है वह लड़कों की फेवरेट बन जाती है और एक हीरो का फैन बने रहना महिलाओं की सोच होती है। आप दूसरे हीरो की फैन क्यों नहीं बनती है?"
फेंटेसी के हिसाब से करती हैं प्रेजेंट
लक्ष्मी मंचू ने इस पर आगे बात करते हुए कहा कि महिलाओं के लिए दूसरे एक्टर्स की फैन बनने का सोचना भी काफी ज्यादा मुश्किल हो जाता है। लेकिन लड़कों का ऐसा नहीं होता और इसीलिए वह उनकी फेंटेसी के हिसाब से ही खुद को प्रेजेंट करती हैं।


Click it and Unblock the Notifications















