रिपोर्टर पर हमला कर बुरे फंसे मोहन बाबू, हत्या की कोशिश का केस दर्ज, जानें क्या है पूरा मामला?

Mohan Babu Controversy: साउथ फिल्म इंडस्ट्री के मशहूर कलाकार मोहन बाबू इस समय काफी चर्चा का विषय बने हुए हैं। दरअसल हाल ही में उन्होंने TV9 रिपोर्टर रंजीत पर हमला किया और इसके मामले में उन पर केस भी दर्ज किया जा चुका है। जानकारी के लिए आपको बता दें कि इस शिकायत में पुलिस ने बदलाव करते हुए नई धारा भी जोड़ दी है।
दरअसल आपको बता दें कि मोहन बाबू के खिलाफ हत्या की कोशिश करने की नई धारा जोड़ दी गई है। लेकिन हमले किए हुए 36 घंटे हो चुके हैं और इसके बावजूद भी अभी तक मोहन बाबू को गिरफ्तार नहीं किया गया है। वहीं अगर रिपोर्टर की बात करें तो घटना में वह घायल हो गए थे और फिलहाल अस्पताल में भर्ती हैं। यहां पर उनका इलाज चल रहा है।
इसी के अलावा कल सुबह 10:30 बजे मोहन बाबू को पुलिस के सामने पेश होना था। लेकिन हाई बीपी की दिक्कत बताकर हॉस्पिटल में जाकर वह भर्ती हो गए। कहा जा रहा है कि मोहन बाबू शायद बहाना भी बना रहे हो। इसी के अलावा पुलिस ने भी अभी तक उनको गिरफ्तार नहीं किया है।
अगर हम TV9 रिपोर्टर की बात करें तो आपको बता दें कि महेश बाबू के हमले में वह बुरी तरीके से घायल हो गए। फिलहाल रिपोर्टर रंजीत का इलाज अस्पताल में चल रहा है। TV9 के पत्रकार पर हुए इस हमले के बाद में लगातार पत्रकार संगठन महेश बाबू के विरोध में आ गया है। साथ ही मांग की गई है की हत्या की कोशिश करने की धारा जोड़ दी जाए। बाद में पुलिस ने मोहन बाबू के खिलाफ बीएनएस की धारा 109 के तहत हत्या की कोशिश करने का मामला दर्ज कर लिया था।
अगर मामले की बात करें तो आपको बता दें कि पत्रकार ने अपनी शिकायत में आरोप लगाया कि 10 दिसंबर को वह मोहन बाबू के आवास पर पहुंचे। यहां पर वह है अभिनेता और उनके छोटे बेटे मनोज के बीच में चल रहे विवाद की रिपोर्टिंग करने के लिए पहुंचे थे। लेकिन इस दौरान एक्टर ने उनसे और अन्य पत्रकारों से भी बर्ताव किया। माइक्रोफोन छीन लिया और अभद्र भाषा का इस्तेमाल। हमला किया और इससे पत्रकार के सिर पर भी चोट आई।


Click it and Unblock the Notifications











