44 साल की उम्र में आंध्र प्रदेश के डिप्टी सीएम ने रचाई थी रूस की महिला से शादी, जानें कौन हैं तीसरी पत्नी

pawan kalyan anna lezhnewa

Pawan Kalyan Love Life: साउथ के सुपरस्टार कहे जाने वाले पवन कल्याण ने आंध्र प्रदेश के डिप्टी सीएम बनने तक का सफर तय किया। इसी के अलावा इसी साल लोकसभा और आंध्र प्रदेश विधानसभा चुनाव में उनकी पार्टी जनसेना पार्टी ने बहुत ही बेहतरीन प्रदर्शन भी किया। हालांकि अब पवन भी आंध्र प्रदेश के उपमुख्यमंत्री बन चुके हैं।

जब से पवन कल्याण की शानदार जीत की खुशी की खबर सामने आई है तभी से उनका परिवार और उनके फैंस काफी ज्यादा उत्साहित है। मालूम हो कि पवन कल्याण मशहूर एक्टर चिरंजीवी के छोटे भाई हैं। दोनों ही भाई साउथ सिनेमा का एक बड़ा नाम है। पवन कल्याण के डिप्टी सीएम बनने पर उनकी पत्नी अन्ना लेजनेवा भी काफी खुश नजर आई।

शायद ही आपको पता होगा कि अन्ना लेजनेवा मशहूर एक्टर और डिप्टी सीएम पवन कल्याण की तीसरी पत्नी है। उससे पहले एक्टर दो शादियां कर चुके हैं। लेकिन उनकी दोनों शादियां असफल साबित हुई और उनकी पहली शादी नंदिनी नाम की एक लड़की से हुई थी। यह शादी साल 1997 में हुई। लेकिन 10 साल में ही टूट गई और 2007 में तलाक हो गया।

इसके बाद में पवन कल्याण ने रेनू देसाई के साथ में दूसरी शादी की। दोनों एक फिल्म के सेट पर मिले और 2009 में शादी हो गई। हालांकि 2012 में ही तलाक हो गया। दो शादी टूटने के बाद एक्टर की जिंदगी में रूस की अन्ना लेजनेवा की एंट्री हुई। दोनों ने तीन मार नाम की एक फिल्म में साथ में काम किया था।

पवन कल्याण ने अन्ना के साथ में 2013 में शादी रचाई और तब एक्टर की उम्र 44 साल की थी। सोनू की शादी को 11 साल हो चुके हैं और अगर अन्ना की बात करें तो उनका जन्म रूस में हुआ। वह एक मॉडल भी रह चुकी है। दोनों की शादी के बाद एक बेटा और एक बेटी भी है। जिनका नाम मार्क शंकर पवनोविच और पोलेना अंजना पवनोवा है।

More from Filmibeat

Read more about: pawan kalyan anna lezhnewa
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X