शोभिता धुलिपाला ने छुए नागा चैतन्य के पैर तो फूटा लोगों का गुस्सा, बोले- खुद को भगवान समझ रहे हो...

Sobhita Dhulipala

Sobhita Dhulipala touches Naga Chaitanya's feet: शोभिता धुलिपाला और नागा चैतन्य ने 4 दिसंबर को रीति रिवाज के अनुसार शादी की। दोनों की शादी की कई तस्वीरें और वीडियोज़ जमकर वायरल हो रहे हैं।

इन तस्वीरों और वेडिंग वीडियोज को देख फैन्स तो ने दोनों की जमकर तारीफ की, लेकिन हाल ही में एक ऐसा वीडियो सामने आया है जिसे देख लोगों ने कपल को जमकर ट्रोल करना शुरू कर दिया है।

शोभिता ने छुए नागा के पैर
दरअसल शोभिता और नागा का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। इस वीडियो में देखा जा सकता है कि शोभिता शादी के बाद पति नागा चैतन्य के पैर छूती नजर आ रही हैं। शोभिता रीति रिवाज के मुताबित अपने पति से आशीर्वाद ले रही हैं। वहीं नागा भी शोभिता से पैर छुआते हैं और आशीर्वाद भी देते दिख रहे हैं, लेकिन जैसे ही यह वीडियो लोगों ने देखा लोगों ने कपल को जमकर ट्रोल करना शुरू कर दिया है। इस वीडियो को देख यूजर्स के मिलेजुले रिएक्शन देखने को मिल रहे हैं।

लोगों ने किया जमकर ट्रोल
शुभिता और नागा के इस वीडियो को देख लोगों ने कमेंट बॉक्स भर दिया है। एक यूजर ने कमेंट करते हुए लिखा- ये क्या ड्रामा चल रहा है। वहीं दूसरे यूजर ने लिखा- क्या हम 2024 में जी रहे हैं ? वहीं तीसरे यूजर ने लिखा- नागा भी पैर छुआ रहे हैं वह शोभिता को नहीं रोका वह ऐसे आशीवार्द दे रहा है जैसे वह भगवान हो। वहीं कुछ अच्छे कमेंट्स भी देखने को मिल रहे हैं एक यूजर ने कमेंट करते हुए लिखा- आज भी परंपरा जिंदा है। वहीं दूसरे ने लिखा- बहुत अच्छा लगा कि एक्ट्रेसेस भी रीति रिवाज फॉलो करते हैं।

लंबे समय से कर रहे थे एक दूसरे को डेट
आपको बता दें कि नागा और शोभिता लंबे समय से एक दूसरे को डेट कर रहे थे। दोनों ने अपने रिश्ते को काफी प्राइवेट रखा था। वहीं अब जाकर दोनों शादी के बंधन में बंधें हैं। बता दें कि दोनों ने अगस्त में सगाई की थी और अब दिसंबर में शादी की है। दोनों की शादी की तस्वीरों ने फैन्स का दिल जीत लिया है।

More from Filmibeat

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X