शोभिता धुलिपाला ने लाल साड़ी पहन की पेली कुथुरु की रस्म, सोशल मीडिया पर छा गईं होने वाली दुल्हन की तस्वीरें

Sobhita Dhulipala

Sobhita Dhulipala pelli kuthuru ceremonry photos viral: इन दिनों तो हर एक की जुबान पर शोभिता और नागा चैतन्य की शादी का नाम है। बता दें कि दोनों की शादी को बस दो दिन ही बाकी हैं। हर कोई चाहता है कि दोनों की शादी की सारी ही रस्में देखने को मिलें। बता दें कि शोभिता अपनी शादी की हर एक रस्म की तस्वीरें अपने सोशल मीडिया हैंडल पर शेयर कर रही हैं जो आते ही वायरल हो जा रही हैं।

शोभिता की पूरी हुई पेली कथुरु की रस्म
वहीं हाल ही में शोभिता ने पेली कथुरु की रस्म की तस्वीरें शेयर की हैं। इन तस्वीरों में देखा जा सकता है कि शोभिता लाल रंग की खूबसूरत साड़ी में नजर आ रही हैं। खूबसूरत सिल्क की लाल साड़ी के साथ उन्होंने ट्रेडिशनल स्टाइल की ज्वैलरी पहनी हुई है। गले में हार, हैंगिंग एयररिंग्स और मांगटीका उनके लुक को कंप्लीट करता दिखाई दे रहा है।

खूबसूरत तस्वीरों ने छुआ दिल
वायरल हो रही तस्वीरों में देखा जा सकता है कि पहले तो शोभिता अपनी बहन के साथ तस्वीरें शेयर करती हैं। वहीं दूसरी तस्वीर शोभिता के पूरे लुक की तस्वीर है। तीसरी तस्वीर में देखा जा सकता है कि महिलाएं शोभिता के पैरों पर हल्दी लगाती नजर आ रहा हैं। वहीं अगली तस्वीर में एक्ट्रेस देवी की तस्वीर के आगे खड़ी नजर आ रही हैं। इसके अलावा भी शोभिता ने कई तस्वीरें शेयर की हैं जहां कई महिलाएं उनकी आरती उतारते दिखाई दे रही हैं तो कभी एक्ट्रेस चूड़ियों से भरी टोकरी हाथ में लिए नजर आ रही हैं।

अन्नपूर्णा स्टूडियो में होगी शादी
आपको बता दें कि शोभिता की शादी 4 दिसंबर को हैदराबाद के अन्नपूर्णा स्टूडियो में होगी। ये स्टूडियो नागा चैतन्य के दादा जी ने बनाया था। बता दें कि शोभिता और नागा दोनों एक दूसरे को दो सालों से डेट कर रहे थे। 8 अगस्त को दोनों की सगाई हुई और वहीं अब दोनों शादी के बंधन में बंधने जा रहे हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X