शोभिता धुलिपाला और नागा चैतन्य का शादी वेन्यू होने वाला है बेहद खास, पूर्वजों से कपल को मिलेगा आशीर्वाद

Sobhita Dhulipala Naga Chaitanya Wedding Venue: इस समय नागा चैतन्य और शोभिता धुलिपाला अपनी शादी को लेकर चर्चा का विषय बने हुए हैं। इसी महीने दोनों सात फेरे ले लेंगे। बता दे कि दोनों की शादी हैदराबाद में अन्नपूर्णा स्टूडियो में होने वाली है। बता दें कि यह वेडिंग वेन्यू काफी ज्यादा खास है क्योंकि इसकी स्थापना नागा चैतन्य के दादा अक्कीनेनी नागेश्वर राव ने साल 1976 में की थी।
इसी स्टूडियो में अब नागा चैतन्य, शोभिता धुलिपाला के साथ में 4 दिसंबर को अपने जीवन का एक नया अध्याय शुरू करने वाले हैं। बता दे कि अन्नपूर्णा स्टूडियो हैदराबाद के बंजारा हिल्स में 22 एकड़ में बना हुआ है। इसमें 60 से भी ज्यादा फिल्मों का निर्माण भी किया जा चुका है और यह टॉलीवुड की फिल्मों के निर्माण का एक बेहद ही प्रमुख केंद्र माना जाता है।
यहां तक कि आपको बता दें कि अन्नपूर्णा स्टूडियो की गिनती देश के सबसे बड़े फिल्म निर्माण स्टूडियो में भी होती है। सोशल मीडिया पर भी लगातार शोभिता धुलिपाला ने शादी से पहले की कई रस्मों की तस्वीरों को शेयर किया है। उन्होंने राता समारोह के लिए भी अपनी मां और दादी के पुराने गहने पहने हुए थे।
जानकारी के लिए आपको बता दें कि शोभिता धुलिपाला के एक करीबी सूत्र से इस बात की खबर मिली है कि यह तेलुगू ब्राह्मण परंपराओं के साथ में शादी की रस्में 8 घंटे से भी ज्यादा चलने वाली है। यहां तक की ऐक्ट्रेस अपनी शादी में सोने की जड़ी से लैस कांजीवरम सिल्क की साड़ी भी पहनने वाली है।


Click it and Unblock the Notifications