शोभिता धुलिपाला को लगी पिया के नाम की हल्दी, खूबसूरत तस्वीरें देख आप भी कहेंगे- वाह...

Sobhita Dhulipala haldi Ceremony Photo viral: शोभिता धुलिपाला और नागा चैतन्य 4 दिसंबर को शादी के बंधन में बंधने जा रहे हैं। बता दें कि दोनों की शादी को लेकर फैन्स बेहद एक्साइटेड हैं। शादी की रीति रिवाजें और रस्में होनी शुरू हो गई हैं। बता दें कि हाल ही में शोभिता की हल्दी सेरेमनी की गई जिसकी तस्वीरें सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही हैं।
सोशल मीडिया पर छा गईं शोभिता की हल्दी की तस्वीरें
शोभिता की हल्दी सेरेमनी की तस्वीरें आपका दिल जीत लेंगी। जी हां, शोभिता ने हाल ही में अपनी हेल्दी सेरेमनी की तस्वीर शेयर की हैं। जिसमें देखा जा सकता है कि शोभिता हल्दी रंग की ही साड़ी पहनी नजर आ रही हैं। गोल्ड की ज्वैलरी और न्यूड मेकअप में शोभिता बहुत ही खूबसूरत दिखाई दे रही हैं। तस्वीरों में आप देख सकते हैं कि शोभिता धुलिपाला के सभी मेहमान और नागा चैतन्य की फैमिली पेली राता रस्म करने के लिए पहुंचे हैं।
फैन्स ने कमेंट कर दी बधाई
बता दें कि शोभिता की ये तस्वीरें सोशल मीडिया पर आते ही छा गई हैं। फैन्स ही क्या सितारे भी इन तस्वीरों पर कमेंट करते थक नहीं रहे हैं जी हां, इन तस्वीरों पर निमरत कौर ने कमेंट करते हुए लिखा- आशिर्वाद हमेशा बना रहे। तो वहीं दूसरे विक्रांत मैसी ने शोभिता को बधाई दी है। बता दें कि शोभिता की इन तस्वीरों पर यूजर्स की तो कमेंट की लंबी लाइन देखी जा सकती है।
4 दिसंबर को धूमधाम से होगी शादी
आपको बता दें कि शोभिता और नागा की शादी 4 दिसंबर को है। जिसकी तैयारियां जोरों शोरों से चल रही हैं। बताया जा रहा है कि शादी बेहद ही खास होने वाली है, लेकिन इस शादी में केवल खास मेहमान और परिवार के लोग ही शामिल होंगे।


Click it and Unblock the Notifications