'पहले पति और अब ड्रेस भी...' शोभिता धुलिपाला ने सामंथा रुथ प्रभु की कॉपी की ड्रेस तो लोगों ने उड़ाया मजाक

Sobhita Dhulipala badly troll: शोभिता धुलिपाला की शादी जब से नागा चैतन्य से हुई है तब से ही वह आए दिनों चर्चाओं में बनी हुई हैं। कभी वह किसी इवेंट में नजर आती हैं तो कभी उनके फोटोशूट चर्चाओं में आ जाते हैं। वहीं हाल ही में शोभिता ने अपने इंस्टा हैंडल पर नागा चैतन्य के साथ वोग मैगजीन के खूबसूरत फोटोशूट को शेयर किया है, लेकिन शोभिता के इस फोटोशूट को देखने के बाद सामंथा रुथ प्रभु के फैन्स ने शोभिता को जमकर ट्रोल किया है।
वायरल हुए शोभिता का लेटेस्ट फोटोशूट
दरअसल वायरल हो रहे इस फोटोशूट में देखा जा सकता है कि शोभिता धुलिपाला नागा चैतन्य के साथ मिलकर खूबसूरत और रोमांटिक पोज देती नजर आ रही हैं। इन तस्वीरों के साथ ही एक वीडियो भी है। जिसमें नागा शोभिता के साथ डांस करते नजर आ रहे हैं। शोभिता की इन तस्वीरों को देखने के बाद लोगों की निगाहें शोभिता और नागा पर नहीं बल्कि शोभिता की ड्रेस पर अटक गईं। दरअसल लगभग ऐसी ही ड्रेस कुछ समय पहले नागा चैतन्य की एक्स वाइफ सामंथा रुथ प्रभु ने कैरी की थी। अब दोनों की ड्रेस एक जैसी दिखने पर सामंथा के फैन्स ने शोभिता को ट्रोल करना शुरू कर दिया।
शोभिता को जमकर ट्रोल कर रहे हैं सामंथा के फैन्स
बता दें कि फैन्स शोभिता पर सामंथा की ड्रेस कॉपी करने का आरोप लगा रहे हैं। जहां एक यूजर ने कमेंट करते हुए लिखा- ये तो सामंथा की ड्रेस है ना। वहीं दूसरे ने लिखा- पहले पति और अब ड्रेस भी। वहीं तीसरे ने कमेंट करते हुए लिखा- कॉपी पेस्ट। वैसे तो दोनों की ड्रेसेस में अंतर देखने को मिल रहा है। सामंथा और शोभिता दोनों की ही ड्रेस अलग है, लेकिन कुछ हद तक दोनों की ड्रेस के मेल खाने की वजह से सामंथा रुथ प्रभु के फैन्स ने शोभिता को जमकर ट्रोल किया है।


Click it and Unblock the Notifications











