शादी के चंद दिनों बाद नागार्जुन की बहू का दिखा ग्लैमरस लुक, डीप नेक गाउन में बलखाई अदाएं

Sobhita Dhulipala Cocktail Party Look: हाल ही में शोभिता धुलिपाला और नागा चैतन्य ने शादी की है। दोनों की शादी की तस्वीर भी खूब वायरल हुई और अब आपको बता दें की शादी के बाद में एक्ट्रेस का पार्टी लुक भी सामने आ चुका है। जिसमें वह काफी ज्यादा बोल्ड अंदाज में नजर आई है। दरअसल हम बात कर रहे हैं शोभिता धुलिपाला और नागा चैतन्य की कॉकटेल पार्टी की।
शोभिता धुलिपाला ने इस पार्टी में ग्लैमरस अंदाज से लोगों की दिल की धड़कन को तेज कर दिया है। इस दौरान उन्होंने डीप नेक और बैकलेस गाउन पहने और इसके साथ में मैचिंग क्लच भी लिया हुआ था। बता दे की एक्ट्रेस ने डिजाइनर तरुण तहिलियानी का शिमरी गाउन पहना। जिसमे साथ मैसी बन भी बनाया।
शोभिता धुलिपाला ने इसके साथ में लॉन्ग नेकलेस और इयररिंग्स भी पहनी हुई थी। साथ ही मिनिमल मेकअप भी किया हुआ था। एक्ट्रेस इस वेस्टर्न लुक में काफी प्यारी लग रही थी और उनके हाथ में मेहंदी भी देखी जा सकती है। अभी नागा चैतन्य और शोभिता धुलिपाला की शादी को कुछ ही दिन हुए हैं। दोनों ने 4 दिसंबर को शादी की थी।
शोभिता धुलिपाला और नागा चैतन्य ने हैदराबाद में अन्नपूर्णा स्टूडियो में करीबी रिश्तेदारों और परिवार के बीच में शादी की। इस दौरान एक्ट्रेस दुल्हन के जोड़े में काफी प्यारी लग रही थी तो वही दूल्हे राजा भी किसी से काम नहीं लग रहे थे। जानकारी के लिए आपको बता दें कि नागा चैतन्य की यह दूसरी शादी थी और इससे पहले उन्होंने सामंथा के साथ में शादी की थी।


Click it and Unblock the Notifications











