श्रुति नारायणन का कास्टिंग काउच वीडियो हुआ वायरल तो गुस्से से लाल हुई हसीना, कहा-'अपनी मां-बहन का...'

Shruthi Narayanan Appealed: 24 साल की साउथ एक्ट्रेस श्रुति नारायणन इन दिनों जमकर चर्चाओं में बनी हुई हैं। बता दें कि श्रुति नारायणन का एक 14 मिनट का कास्टिंग काउच वीडियो लीक हुआ है। जो आते ही चर्चाओं में आ गया है। इस वीडियो को देखने के बाद लोग अलग-अलग तरह की बातें करते नजर आ रहे हैं। कोई इस वीडियो को डीपफेक बता रहा है तो कोई इस वीडियो को देख भड़कता नजर आ रहा है।
श्रुति नारायणन की जमकर हो रही ट्रोलिंग
इस वीडियो को देखने के बाद लोग तो एक्ट्रेस के इंस्टा हैंडल की तस्वीरों पर भी भद्दे कमेंट्स करते नजर आ रहे हैं। वहीं अपनी लगातार बढ़ती ट्रोलिंग को देखने के बाद एक्ट्रेस ने हाल ही में अपने इंस्टाग्राम स्टोरी शेयर की है जिसमें वह लोगों पर गुस्सा होती भी नजर आ रही हैं और लोगों से अपील भी करती दिख रही हैं।
श्रुति नारायणन ने लोगों से की अपील
एक्ट्रेस अपनी इंस्टा स्टोरी में लिखती हैं- 'मेरा इस तरह का वीडियो फैलना तुम लोगों के लिए मस्ती-मजाक हो सकता है, लेकिन मेरे और मेरे करीबियों के लिए यह बहुत मुश्किल समय है। खासतौर पर मेरे लिए ये हालात संभाल पाना काफी मुश्किल है। मैं एक लड़की हूं और मेरी कुछ फीलिंग्स हैं। मेरे करीबियों की कुछ फीलिंग्स हैं और आप सब इसे और भी बदतर बना रहे हो।'
वीडियो फैला रहे लोगों पर भड़कीं एक्ट्रेस
श्रुति नारायणन आगे कहती हैं कि 'मैं आप सभी से निवेदन करती हूं कि जंगल में लगी आग की तरह चीजें ना फैलाएं। और अगर ऐसा ही है तो जाओ अपनी मां बहन या गर्लफ्रेंड का वीडियो देखो। क्योंकि वह भी एक लड़कियां हैं और उनका शरीर भी मेरे जैसा ही है।'
कौन हैं श्रुति नारायणन
24 साल की श्रुति नारायणन चेन्नई की रहने वाली हैं। तमिल टीवी सीरियल से उन्होंने अपनी एक्टिंग की शुरुआत की। श्रुति नारायणन 'सिरागाडिक्का आसाई' में नजर आई थीं।


Click it and Unblock the Notifications
