Shilpa Shetty: साउथ इंडस्ट्री में चलेगा एक्ट्रेस का जादू, 'केडी द डेविल' से सामने आया फर्स्ट लुक

Shilpa Shetty: हिंदी सिनेमा जगत की फिटनेस क्वीन के नाम से जानी जाने वाली एक्ट्रेस शिल्पा शेट्टी अब साउथ इंडस्ट्री में भी अपना जलवा दिखाने के लिए तैयार हैं। जी हां, एक्ट्रेस ने अपनी अपकमिंग फिल्म का एलान किया है, फिल्म का फर्स्ट लुक सामने आ गया है।
गौरतलब है कि, बॉलीवुड एक्ट्रेस शिल्पा शेट्टी ने 90 के दशक में लोगों के दिलों पर राज किया है। फिल्म इंडस्ट्री में उन्होंने एक से बढ़कर एक हिट फिल्में दी। और आज के वक्त में एक्ट्रेस अपने फिटनेस के लिए काफी लाइमलाइट में रहती है, फैंस उनकी फिटनेस को देखकर प्यार लुटाते रहते हैं। और अब क्वीन शिल्पा शेट्टी ने साउथ इंडस्ट्री का रुख कर लिया है, खुद एक्ट्रेस ने इसकी जानकारी दी है।
नवरात्रि के इस खास मौके पर एक्ट्रेस ने अपने फैंस के साथ ये गुड न्यूज साझा की है। वो जल्द ही कन्नड़ सुपरस्टार ध्रुव सरजा की अपकमिंग फिल्म केडी द डेविल में नजर आने वाली हैं। इस फिल्म से अदाकारा शिल्पा शेट्टी का फर्स्ट लुक भी मेकर्स ने जारी कर दिया है। ये एक गैंगस्टर ड्रामा फिल्म है, जिसमें शिल्पा अहम भूमिका निभाती नजर आएंगी।
फिल्म में एक्ट्रेस के लुक की बात करे रेड ब्लाउज के साथ ब्लैक पोल्का डॉट्स व्हाइट साड़ी पहनी हुई है। चेहरे पर ब्लैक चश्मा, माथे पर बिंदी और हाथों में चूड़ी पहने दिखाई दे रही हैं। फिल्म में एक्ट्रेस का नाम सत्यवती होगा। लुक को लेकर हर तरफ काफी चर्चा में आ गई हैं।
इस फिल्म का निर्देशन प्रेम कर रहे हैं। फिल्म को केवीएन प्रोडक्शन हाउस के बैनर तले बनाया जा रहा है। फिल्म को मेकर्स कन्नड़ से अलावा हिंदी, तमिल, तेलुगु और मलयालम भाषाओं में भी बनाने वाले हैं। खबरों की माने तो इस पैन इंडिया गैंगस्टर ड्रामा फिल्म में संजय दत्त भी नजर आने वाले हैं। फैंस फिल्म का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं।


Click it and Unblock the Notifications