Wedding Photos: दुल्हन बनी ऐश्वर्या..रजनीकांत से लेकर नयनतारा बड़े स्टार्स हुए शामिल, रणवीर सिंह ने मचाया धमाल

Aishwarya Shankar Wedding: साउथ के मशहूर फ़िल्म निर्देशक शंकर की बेटी ऐश्वर्या शंकर की शादी का भव्य समारोह इन दिनों चर्चा का विषय बना हुआ है। ऐश्वर्या शंकर की शादी तरुण कार्तिकेयन के साथ हुई। इस ग्रैंड सेलिब्रेशन में रजनीकांत से लेकर नयनतारा और कमल हासन जैसे साउथ के दिग्गज सितारे पहुंचे। कपल ने फरवरी 2024 में अपने घर पर एक इंटिमेट सगाई की पार्टी भी रखी थी।
लेकिन अब हाल ही में 15 अप्रैल 2024 को ऐश्वर्या ने चेन्नई में तरुण के साथ में शादी कर ली। ग्रैंड वेडिंग के दौरान ऐश्वर्या ने हैवी वर्क वाली पिक एंड पर्पल रंग की मल्टी कलर साड़ी पहनी हुई थी। वही दूल्हे राजा की बात करें तो उन्होंने धोती के साथ में गोल्डन कलर का कुर्ता पहन रखा था। तस्वीर में देखा जा सकता है कि दोनों बहुत ही खुश नजर आ रहे हैं।
जानकारी के लिए आपको बता दें कि नयनतारा और उनके पति विग्नेश शिवन भी इस शादी में शिरकत की थी। ये कपल काफी क्यूट लग रहा था। इस नई नवेली जोड़ी को रजनीकांत से लेकर कमल हासन और सूर्या तक ने आशीर्वाद दिया। अब यह तस्वीरें सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रही है।
18 फरवरी 2024 को अदिति शंकर ने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट से अपनी बहन की सगाई की तस्वीरों को शेयर किया था। जिसमें दोनों दूल्हा और दुल्हन काफी ज्यादा प्यारी लग रहे थे। हालांकि आपको बता दें कि अब इस नई नवेली जोड़ी को फैन्स द्वारा भी काफी ज्यादा प्यार मिल रहा है।


Click it and Unblock the Notifications















