..................... मशहूर एक्ट्रेस ने गोद भराई में पहनी सुर्ख साड़ी, डिलीवरी से कुछ ही दिन पहले दुल्हन बनकर दिखाया इतना बड़ा बेबी बंप Shamna Kasim godbharai photos in red saree bridal look Shamna Kasim flaunts huge baby bump - Hindi Filmibeat

मशहूर एक्ट्रेस ने गोद भराई में पहनी सुर्ख साड़ी, डिलीवरी से कुछ ही दिन पहले दुल्हन बनकर दिखाया इतना बड़ा बेबी

Shamna Kasim

Shamna Kasim Godbharai: साउथ इंडस्ट्री की सबसे मशहूर एक्ट्रेसेस में शुमार शामना कासिम बहुत जल्द अपने पहले बच्चे को जन्म देने वाली हैं। शामना कासिम इन दिनों अपने प्रेग्नेंसी फेज को जमकर इंजॉय कर रही हैं। अब शामना की गोदभराई की रस्म हुई है जिसकी तस्वीरें उन्होंने सोशल मीडिया के जरिए अपने फैंस के साथ शेयर की हैं। शामना की गोदभराई की तस्वीरें वायरल हो रही हैं और फैंस को काफी पसंद भी आ रही है।

कासिम और उनके पति शनिद आसिफ अली दोनों ही जल्दी माता पिता बनने वाले हैं। हाल ही में शामना कासिम की गोद भराई भी हुई। बता दें कि शामना कासिम इन दिनों अपनी प्रेगनेंसी को लेकर सुर्खियों में बनी हुई है और उन्होंने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट से अपने गोद भराई की रस्म की तस्वीरें भी शेयर कर दी है।

हर कोई शामना कासिम की गोद भराई में उनके लुक को देख काफी एक्साइटेड हो गया है। बता दें कि एक्ट्रेस ने अपनी गोद भराई पर गोल्डन कलर की ब्रॉड बॉर्डर वाली सुर्ख सिल्क साड़ी पहनी हुई थी।

जानकारी के लिए आपको बता दें कि शामना कासिम इस लुक में बेहद ही खूबसूरत नजर आ रही थी और उन्होंने गोल्ड नेकलेस और झुमके के साथ साथ माथा पट्टी और मेहरून रंग की चूड़ियां भी पहने हुए अपने इस लुक को कंप्लीट किया। साथ ही वह अपनी मेहंदी को भी फ्लॉन्ट करती हुई नजर आई।

इतना ही नहीं आपको बता दें कि शामना कासिम ने अपने बालों को बांधकर रखा हुआ था और बेबी बंप को तस्वीरों में फ्लॉन्ट करती हुई भी नजर आई। चेहरे पर प्रेगनेंसी का ग्लो साफ झलक रहा था।

लेकिन अगर हम शामना कासिम की शादी की बात करें तो उन्होंने 25 अक्टूबर 2022 को शनिद आसिफ अली के साथ में शादी कर ली थी और फैन्स भी उसके बाद काफी एक्साइटेड हो गए थे।

लेकिन अब शामना कासिम की गोद भराई की तस्वीरें देख फैंस भी उन पर खूब प्यार लुटाते हुए नजर आए। इतना ही नहीं हर किसी ने उनके आने वाले बच्चे की सेहत के लिए दुआएं भी की।

Read more about: shamna kasim tollywood
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X