CSK के एक्स स्टार अनिरुद्ध श्रीकांत ने रचाई एक्ट्रेस संयुक्ता से शादी, वेडिंग एल्बम देख फैन्स हुए फिदा

Samyuktha Shanmuganathan-Anirudha Srikkanth Wedding Photos: क्रिकेट प्रेमियों और सिनेमा लवर्स के लिए एक गुड न्यूज है। इस खुशखबरी को सुन आप भी झूम उठेंगे। बता दें कि चेन्नई सुपरकिंग के पूर्व खिलाड़ी अनिरुद्ध श्रीकांत और एक्ट्रेस संयुक्ता शनमुगनाथन ने शादी रचा ली है। दोनों की गुपचुप शादी की खबर ने फैन्स को हैरान कर दिया है। कपल ने हाल ही में अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर अपनी वेडिंग की कुछ खूबसूरत तस्वीरें शेयर की हैं। इन तस्वीरों को देख फैन्स ने तो कमेंट्स की लंबी लाइन लगा दी है।
वायरल हो रहीं दोनों की शादी की तस्वीरें
बता दें कि दोनों की शादी अनिरुद्ध के चेन्नई स्थित आवास पर हुई। इस खास मौके पर जहां संयुक्ता गोल्डन शेड की खूबसूरत ट्रेडिशन साड़ी में नजर आईं। वहीं मैचिंग करते हुए अनिरुद्ध गोल्डन लुंगी और शर्ट में दिखाई दिए। दोनों ही इस ट्रेडिशनल आउटफिट में बहुत ही प्यारे लग रहे हैं। संयुक्ता ने अपनी शादी की तस्वीरें शेयर करने के साथ ही कैप्शन में लिखा- 'नया सफर, नई शुरुआत' आपको बता दें कि कुछ हफ्तों पहले ही सगाई की थी।
यूं हुई थी दोनों की मुलाकात
आपको बता दें कि दोनों के प्यार की शुरुआत इसी साल दीवाली से शुरू हुई थी। इसके बाद दोनों की मुलाकात हुई, लेकिन दोनों के रिलेशन की खबरें तब उड़ीं तब दोनों ने एक साथ अपने इंस्टाग्राम पर तस्वीरें शेयर कीं। इससे फैन्स समझ तो गए थे कि दोनों एक दूसरे को दिल दे बैठे हैं, लेकिन इतनी जल्दी दोनों शादी कर लेंगे इसका आइडिया फैन्स नहीं लगा पाए। खैर दोनों की शादी की तस्वीरें देख फैन्स ने दोनों को जमकर बधाई दे रहे हैं।


Click it and Unblock the Notifications










