Samantha Ruth Prabhu: कार में ध्यान करती दिखी एक्ट्रेस, तो लोगों के मन में आए कई सारे सवाल

Samantha Ruth Prabhu: साउथ सुपरस्टार सामंथा रुथ प्रभु अक्सर ही खबरों में रहती हैं, कभी अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर तो कभी अपनी प्रोफेशनल लाइफ को लेकर। हाल ही में सामंथा रुथ प्रभु से एक फोटो सोशल मीडिया पर शेयर की है, जिसमें एक्ट्रेस कार में ध्यान लगाती दिख रही है।
साउथ फिल्म इंडस्ट्री की दमदार कलाकारा सामंथा रुथ प्रभु इन दिनों अपनी अपकमिंग फिल्म 'शाकुंतलम' के प्रमोशन में बिजी चल रही हैं। इस दौरान सामंथा ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट शेयर किया है, जो लोगों को काफी पसंद आ रहा है।
साझा किए गए इस इंस्टाग्राम स्टोरी में एक्ट्रेस व्हाइट सूट पहने हुए कार के अंदर ध्यान करते हुए नजर आ रही हैं। उनके हाथ में माला भी दिखाई दे रही है, जिसे वह माला जपने की मुद्रा में अपनी उंगलियों में पकड़े हुई हैं।
इस फोटो में जो चीज लोगों का ध्यान खींच रही है वह एक्ट्रेस का अपने स्किनकेयर पर ध्यान देना है। क्योंकि इस पोस्ट में वह अपने चेहरे पर सिल्वर शीट मास्क लगाए नजर आ रही हैं।
समांथा का यह लुक उनके फैंस को बेहद पसंद आ रहा है। स्टोरी को शेयर करते हुए उन्होंने कैप्शन में उन्होंने लिखा, 'मैं।' खैर इससे पहले जब जब समांथा रुथ प्रभु सोशल मीडिया पर कुछ भी शेयर किया है, तो वह काफी तेजी से वायरल हुआ है, समांथा को फैंस काफी पसंद करते हैं।
वर्क फ्रंट की बात करें तो एक्ट्रेस जल्द ही फिल्म 'शाकुंतलम' में नजर आने वाली हैं। यह फिल्म कालिदास के एक लोकप्रिय भारतीय नाटक 'शकुंतला' पर आधारित है। यह फिल्म 14 अप्रैल को तेलुगु, तमिल, कन्नड़, मलयालम और हिंदी में रिलीज होने के लिए तैयार है।


Click it and Unblock the Notifications
