शादी के 6 महीने के भीतर ही प्रेग्नेंट हुईं सामंथा रुथ प्रभु? वीडियो में दिखा बेबी बंप तो फैन्स ने दी बधाई!
Samantha Ruth Prabhu Baby Bump: सामंथा रुथ प्रभु इंडस्ट्री की एक जानी-मानी अभिनेत्री है और आपको बता दें कि उन्होंने 1 दिसंबर 2025 को राज निदिमोरु के साथ में शादी कर ली थी। उन्होंने कोयंबटूर के ईशा योग केंद्र में लिंग भैरवी मंदिर में गुपचुप तरीके से शादी की थी। लेकिन अब हाल ही में अभिनेत्री का एक वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है जिसमें लोगों ने उनका बेबी बंप नोटिस किया है। इसके बाद सोशल मीडिया पर चर्चा हो रही है की एक्ट्रेस शादी के 6 महीने बाद ही प्रेग्नेंट हो गई।

सामंथा रुथ प्रभु का वीडियो हुआ वायरल
जानकारी के लिए आपको बता दें कि इस वायरल हो रहे वीडियो में वह फिल्म मेकर राज निदिमोरु के साथ में अपनी हाल ही में रिलीज हुई फिल्म 'मा इंती बंगारम' की सफलता का जश्न मनाती हुई नजर आ रही है। यह फिल्म 19 जून को रिलीज की गई।
सामंथा रुथ प्रभु ने वायरल हो रहे वीडियो में फिटेड सफेद राउंड नेक टीशर्ट पहनी हुई थी। जिसमें वह केक काटती हुई नजर आई। लेकिन वहां पर उनके आसपास काफी सारे पैप्स भी देखे गए। इसमें अभिनेत्री का बेबी बंप साफ देखने के लिए मिला। लेकिन अभी तक एक्ट्रेस की तरफ से कोई भी प्रेगनेंसी को लेकर पुष्टि नहीं हुई है।
सामंथा रुथ प्रभु की निजी जिंदगी
सामंथा रुथ प्रभु की शादी में उनके काफी करीबी दोस्त और परिवार के लोग ही शामिल हुए थे। इससे पहले उन्होंने नागा चैतन्य के साथ में शादी की थी। लेकिन 3 से 4 साल में ही उनकी शादी टूट गई।
सामंथा रुथ प्रभु का करियर
अगर हम सामंथा रुथ प्रभु के करियर की बात करें तो इन दिनों वह अपनी फ़िल्म 'मा इंती बंगारम' को लेकर चर्चा में बनी हुई है। दरअसल यह एक एक्शन कॉमेडी फैमिली ड्रामा फिल्म है और इसका निर्देशन बीवी नंदिनी रेड्डी द्वारा किया गया है। इस फिल्म को हाल ही में 19 जून 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज किया गया है।


Click it and Unblock the Notifications