नागा चैतन्य की सगाई की तस्वीरें देख टूट गईं सामंथा! इवेंट में कर बैठीं ऐसी हरकत, लोग बोले- समझ सकते हैं...

साउथ के जाने माने सुपरस्टार नागार्जुन के बेटे नागा चैतन्य (Naga Chaitanya) और शोभिता धुलिपाला (Sobhita Dhulipala) की 8 अगस्त को सगाई हो चुकी है। दोनों की सगाई की रस्मों में केवल परिवार के लोग ही शामिल थे। अब धीरे-धीरे करके सगाई की अन्य तस्वीरें भी आनी शुरू हो गई हैं। जहां परिवार बेहद ही खुशी से सगाई की रस्मों को निभाता नजर आ रहा है। नागा चैतन्य (Naga Chaitanya) और शोभिता धुलिपाला (Sobhita Dhulipala) की सगाई से फैन्स तो बेहद खुश हैं, लेकिन कहीं ना कहीं नागा की एक्स वाइफ सामंथा के फैन्स नाराज होते नजर आ रहे हैं।
इवेंट में खोई हुई नजर आईं सामंथा
हाल ही में सामंथा रुथ प्रभु (Samantha ruth prabhu) का एक वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है। इस वीडियो में देखा जा सकता है कि सामंथा रुथ प्रभु किसी इवेंट में गई हुई हैं, लेकिन सामंथा का जरा भी ध्यान इवेंट पर नहीं है। वह पूरी तरह खोई हुई नजर आ रही हैं। सामंथा को देखकर लगता है कि वह किसी गहरे ख्याल में खोई हुई हैं। पूरे इवेंट में सामंथा रुथ प्रभु प्रेजेंट होकर भी ना के समान दिख रही हैं। ऐसा पहली बार हुआ है जब सामंथा रुथ प्रभु किसी इवेंट में आई हों और इस तरह अपने ही ख्यालों में खो गई हैं। फैन्स का मानना है कि नागा की सगाई के बाद सामंथा टूट चुकी हैं।
वीडियो देखने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें- इवेंट में इस तरह खोई दिखीं सामंथा
यूजर्स के यूं आए कमेंट्स
बता दें कि इस वीडियो को देखने के बाद यूजर्स के जमकर कमेंट्स आ रहे हैं। एक यूजर ने कमेंट करते हुए लिखा- हम समझ सकते हैं कि आप क्या महसूस कर रही होगी। तो वहीं दूसरे ने कहा नागा की सगाई की तस्वीरों ने सामंथा को परेशान कर दिया है। वहीं तीसरे यूजर ने कहा- वह अंदर से टूट चुकी है। आपको बता दें कि लंबे समय तक डेट करने के बाद नागा चैतन्य ने सामंथा रुथ प्रभु से साल 2017 में शादी की थी, लेकिन दोनों की शादी लंबी नहीं चली शादी के चार साल बाद दोनों ने तलाक ले लिया था।


Click it and Unblock the Notifications