नागा चैतन्य की दूसरी शादी के बाद सामंथा रुथ प्रभु ने जाहिर की ये इच्छा, करेंगी नई शुरुआत?

Samantha Ruth Prabhu Cryptic Post: सामंथा रुथ प्रभु साउथ फिल्म इंडस्ट्री की एक मशहूर अभिनेत्री है और कुछ वक्त पहले ही उन्होंने बॉलीवुड में भी डेब्यू कर लिया है। हालांकि वह अपनी फिल्मों के साथ-साथ अपने निजी जीवन को लेकर भी चर्चा में रही। दरअसल उन्होंने नागा चैतन्य के साथ में शादी की थी और 4 साल में ही दोनों का तलाक हो गया।
हाल ही में सामंथा रुथ प्रभु के पहले पति नागा चैतन्य ने शोभिता धुलिपाला के साथ में शादी की है। लेकिन अब एक्स-हस्बैंड के दूसरी शादी करने के बाद सामंथा रुथ प्रभु ने हाल ही में अपने इंस्टाग्राम अकाउंट के जरिए एक क्रिप्टिक स्टोरी शेयर की है। सामंथा रुथ प्रभु की यह स्टोरी अब तेजी से वायरल हो रही है।
जानकारी के लिए आपको बता दें कि हाल ही में सामंथा रुथ प्रभु ने अपने पिता को खो दिया। पहले तो उनकी शादी टूट गई और फिर उनके पिता का साया भी उनके सिर से हट गया। साथ ही वह अपनी हेल्थ को लेकर भी काफी परेशान रहती हैं और खुद को संभालने की कोशिश भी कर रही हैं। लगातार सोशल मीडिया पर पोस्ट के जरिए पॉजिटिविटी भी फैलने की कोशिश करती हैं।
अब हाल ही में सामंथा रुथ प्रभु ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट से एक स्टोरी पोस्ट की है। जिसमें उन्होंने आने वाले साल की भविष्यवाणी की पोस्ट शेयर की है। जिसमे वृषभ, कन्या और मकर राशि के लिए भविष्यवाणी देखी जा सकती है। इस पोस्ट के जरिए पता चल रहा है कि इन तीनों राशियों के जीवन में आने वाले 2025 में क्या-क्या बदलाव होंगे।
सामंथा रुथ प्रभु के इस शेयर किए गए पोस्ट में लिखा हुआ है कि तीनों राशियों के लोग व्यस्त रहेंगे, काम में तरक्की होगी, नई सीख मिलेगी, फाइनेंशियल स्टेबिलिटी होगी, एक वफादार और प्यार करने वाला साथी मिलेगा, बड़े लक्ष्य पूरे होंगे, पैसे कमाने के नए तरीके और बच्चे पैदा करने की क्षमता अभी इसमें शामिल है।
सामंथा रुथ प्रभु ने इस पोस्ट को शेयर करते हुए 'अमीन' लिखा है और इसका मतलब होता है कि वह भी अपने जीवन में इन चीजों को हासिल करना चाहती हैं। अब लगातार उनका यह पोस्ट चर्चा का विषय बना हुआ है। काफी लोगों का कहना है कि अब नागा चैतन्य की दूसरी शादी के बाद अब एड्रेस भी आगे बढ़ाने की कोशिश कर रही है। हालांकि एक्ट्रेस ने अभी तक कोई आधिकारिक तौर पर पुष्टि नहीं की है।


Click it and Unblock the Notifications
