'चोट लगी, मैं बेहोश हो गई लेकिन कोई नहीं ले गया हॉस्पिटल'- सामंथा रुथ प्रभु का चौकाने वाला खुलासा!

samantha ruth prabhu

Samantha Ruth Concussion- साउथ फिल्मों की मशहूर अदाकारा सामंथा रुथ प्रभु अक्सर खबरों का हिस्सा रहती हैं। इस वक्त उन्होने साल 2022 में आई सिटाडेल की शूटिंग को लेकर एक खुलासा किया है जो कि फैंस को हैरान कर रहा है।

इस दौरान उनको एक चोट आई थी और जैसे व्यवहार उनके साथ किया गया वो चौकाने वाला है। सामंथा हालिया इंटरव्यू में इन सीक्रेट्स पर्दा उठाया है।

उनका कहना था कि उनको चोट लगी थी और उनको अस्पताल तक नहीं ले जाया गया था। सामंथा रुथ इस दौरान गलाट्टा इंडिया से बात कर रहीं थीं। तभी एक्ट्रेस ने मजाक करते हुए इस घटना को लेकर खुलासा किया था।

क्या बोलीं सामंथा?

सामंथा रुथ प्रभु ने कहा, "चोट लगने के बाद मैं अपना नाम तक भूल गई थी। मैं पूरी तरह से खाली हो गई थी। उस दौरान काफी कुछ हुआ था। इस घटना के बाद कोई भी मुझे अस्पताल नहीं ले गया। किसी ने मुझसे नहीं पूछा।'' सामंथा की ये चौकाने वाली बात जिसने भी सुनी वो हैरान रह गया कि कोई ऐसा कैसे कर सकता है। इस आरोप को लेकर लेखिका सीता मेनन ने खंडन करते हुए कहा था कि, उनके लिए डॉक्टर से बात की गई थी लेकिन सामंथा को वो याद नहीं है।

कन्कशन को लेकर सामंथा ने किया खुलासा

इस इंटरव्यू के दौरान अभिनेत्री ने अपने कन्कशन को याद किया था। उन्होने कहा, "मेरे कन्कशन के दौरान मुझे कई बातें याद हैं। मैंने सुना था कि हमारे पास केवल एक दिन से भी कम समय है और इसी में हमे शूट पूरा करना है। मैने कहा मैं आ रही हूं, और मेरा स्टंटमैन भी मेरे सामने थे। मैं ठीक से नहीं रही थी।'' सामंथा की ये बातें अब खबरों का हिस्सा हैं और लोग इसपर बातें कर रहे हैं।

Read more about: samantha ruth prabhu
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X