सामंथा रुथ प्रभु के रूमर्ड BF हैं शादीशुदा और एक बेटी के बाप, पति की फोटो देख वाइफ ने किया क्रिप्टिक पोस्ट

Samantha Ruth Prabhu: साउथ सिनेमा से लेकर बॉलीवुड तक अपनी खास पहचान बनाने वाली एक्ट्रेस सामंथा रुथ प्रभु इन दिनों अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर खास चर्चाओं में बनी हुई हैं। बता दें कि सामंथा रुथ प्रभु को इन दिनों उनके रूमर्ड बॉयफ्रेंड के साथ स्पॉट किया जा रहा है।
पिछले कुछ महीनों से तो सामंथा रुथ प्रभु की डेटिंग की अफवाहें ही उड़ रही थीं। क्योंकि समांथा को कई बार राज निदिमोरु के साथ स्पॉट किया गया था, लेकिन जब से सामंथा ने खुद ही राज निदिमोरु के साथ तस्वीरें शेयर की हैं तब से तो सोशल मीडिया पर खलबली मच गई है।
क्या सच में राज निदिमोरु को डेट कर रही हैं सामंथा
वैसे तो फैन्स सामंथा के मूव ऑन करने से खुश हैं, लेकिन कहीं ना कहीं फैन्स को यह बात खल रही है कि राज निदिमोरू ही क्यों ? दरअसल आपको बता दें कि राज निदिमोरु शादीशुदा हैं। वह एक बेटी के पिता भी हैं। यह सुनकर फैन्स का मन कहीं ना कहीं उदास हो गया है, लेकिन बता दें कि भले ही सामंथा ने राज निदिमोरु के साथ तस्वीरें शेयर की हैं, लेकिन उन्होंने उनके साथ रिलेशनशिप में होने की खबर को ऑफिशियल नहीं किया है। अब सच में सामंथा राज को डेट कर रही हैं या नहीं यह तो वह ही बता सकती हैं।
वायरल हो रहा राज निदिमोरु की पत्नी का क्रिप्टिक पोस्ट
फिलहाल तो इन अफवाहों के बीच राज निदिमोरु की पत्नी का एक क्रिप्टिक पोस्ट सामने आया है जो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। इस पोस्ट में राज निदिमोरु की पत्नी श्यामली डे लिखती हैं कि- 'मैं उन सभी लोगों को आशीर्वाद और प्यार भेजती हूं। जो लोग मेरे बारे में सोचते हैं। जो लोग मुझे देखते हैं। मुझे सुनते हैं और मेरे बारे में सुनते हैं। मेरे बारे में बात करते हैं और मेरे बारे में पढ़ते हैं मेरे बारे में लिखते हैं और आज मुझसे मिलते हैं।'
सामंथा से जोड़ रहे हैं श्यामली का पोस्ट
बता दें कि श्यामली डे ने यह पोस्ट बिना किसी का नाम लिए लिखा है, लेकिन इस पोस्ट को देखने के बाद लोग इस पोस्ट को सामंथा के उस पोस्ट से जोड़ रहे हैं जिसमें वह राज निदिमोरु के कंधे पर सिर रखे नजर आ रही हैं। फिलहाल तो इस पोस्ट को देखने के बाद अब फैन्स उम्मीद कर रहे हैं कि सामंथा अपना रिलेशनशिप स्टेटस क्लीयर करेंगी।


Click it and Unblock the Notifications