नागा चैतन्य के साथ तलाक के बाद सामंथा रुथ प्रभु को कहा गया 'सेकंड हैंड', बोलीं- कलंक लग जाता है...

Samantha Ruth Prabhu On Divorce With Naga Chaitanya

Samantha Ruth Prabhu On Divorce With Naga Chaitanya: सामंथा रुथ प्रभु साउथ फिल्म इंडस्ट्री की एक मशहूर अभिनेत्री है और आपको बता दे कि हाल ही में उन्हें वरुण धवन के साथ में वेब शो सिटाडेल में देखा गया था। हालांकि सामंथा रुथ प्रभु अपने रिलेशनशिप और निजी जीवन की वजह से चर्चा में रही है। नागा चैतन्य के साथ में उनकी 4 साल की शादी टूट गई थी।

लेकिन आपको बता दें कि जब सामंथा रुथ प्रभु और नागा चैतन्य का तलाक हुआ था तो एक्ट्रेस को काफी ज्यादा ताने सुनने को मिले थे। अब हाल ही में एक इंटरव्यू के दौरान एक्ट्रेस ने अपने तलाक के बाद मिले भद्दे कमेंट पर बात की है। एक्ट्रेस ने बताया कि ऐसे कमेंट को सुनकर वह कितना ज्यादा परेशान हो गई थी।

सामंथा रुथ प्रभु ने इसके बावजूद भी हार नहीं मानी और नेगेटिविटी का सामना करके एक बार फिर से खड़ी हुई। अभिनेत्री ने इस पर आगे बात करते हुए कहा कि "जब एक औरत तलाक से जूझती है तो उसको बहुत शर्मिंदा होना पड़ता है। उस पर कलंक लगा दिए जाते हैं। मुझे तलाक के बाद सेकंड हैंड, जिंदगी बर्बाद कर ली और यूज्ड जैसे टैग दिए गए थे।"

अभिनेत्री ने इस पर आगे बात करते हुए बताया कि "तलाक के बाद में एक औरत को उस अंधेरे में धकेल दिया जाता है जहां पर वह खुद को फेलियर समझने लग जाती है। उसको गिल्टी और शर्मिंदा महसूस करवाया जाता है कि आपकी तो पहले शादी हो चुकी है। लेकिन अब आप एक तलाकशुदा हो। लेकिन मेरे हिसाब से जिन लड़कियों को तलाक से गुजरना पड़ता है, उनके और उनके परिवार के लिए यह काफी मुश्किल हो जाता है।"

अगर हम सामंथा रुथ प्रभु की बात करें तो आपको बता दें कि साल 2021 में नागा चैतन्य के साथ में उनका तलाक हो गया था। लेकिन बाद में उनको कई बीमारियों से जूझना पड़ा और इसके बावजूद भी उन्होंने हार नहीं मानी। अब धीरे-धीरे उनकी जिंदगी ट्रैक पर आ रही है। वरुण धवन संग हाल ही में उनको 'सिटाडेल: हनी बनी' में देखा गया था।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X