तलाक के बाद नागा चैतन्य ने सामंथा रुथ प्रभु को दिए थे 250 करोड़ रुपए? एक्ट्रेस बोली- इनकम टैक्स वाले...

Samantha Ruth Prabhu Refuses Alimony

Samantha Ruth Prabhu Refuses Alimony: सामंथा रुथ प्रभु अभी के समय पर साउथ की पॉपुलर एक्ट्रेस ही नहीं बल्कि बॉलीवुड पर भी राज करती हुई नजर आ रही है। जानकारी के लिए आपको बता दें कि उनकी निजी जिंदगी भी काफी चर्चा में रही। उन्होंने 2017 में नागा चैतन्य के साथ में शादी की थी और 2021 में तलाक हो गया। अब नागा चैतन्य भी शोभिता धुलिपाला के साथ दूसरी शादी करने जा रहे हैं।

लेकिन बहुत कम लोग इस बारे में जानते हैं कि जब सामंथा रुथ प्रभु और नागा चैतन्य का तलाक हुआ था तो एक्ट्रेस पर आरोप लगाए गए थे कि उन्हें अभिनेता ने एलिमनी के तौर पर 200 करोड रुपए का ऑफर दिया था। हालांकि सामंथा रुथ प्रभु ने इसके लिए साफ मना कर दिया था।

दरअसल करण जौहर की कॉफी विद करण शो में एक एपिसोड के दौरान सामंथा रुथ प्रभु से सवाल किया गया था तो उन्होंने इन अफवाहों को पूरी तरीके से खारिज कर दिया था। उन्होंने इस पर कहा था कि "मैंने गुजारा भत्ता के लिए 250 करोड़ रुपए लिए हैं। हर सुबह में इनकम टैक्स के अधिकारियों का भी इंतजार करते हुए उठती हूं कि वह आ जाएं और मैं उनको दिखाऊं की ऐसा कुछ भी नहीं है।"

खबरों के अनुसार आपको बता दें की सामंथा रुथ प्रभु और नागा चैतन्य का तलाक होने की तकरीबन 6 महीने पहले ही एक्ट्रेस ने अपने बेबी के लिए प्लानिंग भी की थी। इसके लिए उन्होंने फिल्मों से ब्रेक लिया था। कई इंटरव्यू में उन्होंने इस बात का भी खुलासा किया था कि वह अपने आने वाले बच्चों के लिए डेट डिसाइड कर रही हैं। हालांकि इसी बीच दोनों के तलाक की खबर सामने आ गई थी।

हालांकि अब नागा चैतन्य अपनी जिंदगी में आगे बढ़ चुके हैं और आज यानी की 4 दिसंबर को शोभिता धुलिपाला के साथ में शादी करने जा रहे हैं। बता दे कि दोनों की लव स्टोरी भी बेहद खास है और दोनों ने 3 साल की डेटिंग के बाद शादी करने का फैसला लिया है। 9 अगस्त को ही दोनों ने सगाई भी की थी।

More from Filmibeat

Read more about: naga chaitanya
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X