बेपरवाह हुई 38 साल की एक्ट्रेस, शादीशुदा डायरेक्टर के प्यार में तलाकशुदा हसीना, बाहों में किया रोमांस

Samantha Ruth Prabhu Raj Nidimoru: साउथ सिनेमा की टॉप एक्ट्रेस सामंथा रूथ प्रभु और फिल्ममेकर राज निदिमोरू पिछले कुछ समय से अपने कथित रिश्ते को लेकर सुर्खियों में रहे हैं। हाल ही में दोनों की सगाई की अफवाहों ने सोशल मीडिया पर खूब हलचल मचाई थी। हालांकि अब सामंथा ने इन अटकलों पर विराम लगा दिया है। अभिनेत्री ने आखिरकार अपने और राज निदिमोरू के रिश्ते को सार्वजनिक कर दिया है।
सामंथा ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक कैरोसेल पोस्ट साझा की, जो उनके परफ्यूम ब्रांड 'सीक्रेट अल्केमिस्ट' के खास इवेंट की तस्वीरों से भरी थी। पोस्ट की एक तस्वीर में सामंथा और राज निदिमोरू साथ में पोज देते नजर आ रहे हैं, जिसमें सामंथा ने फिल्ममेकर को गले लगाया हुआ है। पोस्ट की आखिरी स्लाइड में "#NothingToHide" लिखा हुआ था, जिससे फैंस इसे उनके रिलेशन का ऑफिशिल अनाउंसनमेंट मान रहे हैं।
इस इवेंट में सामंथा ब्लैक लेस ब्रालेट और मैचिंग स्कर्ट में बेहद स्टाइलिश नजर आईं। हालांकि उनकी कई तस्वीरों में से एक फोटो ने सभी का ध्यान खींच लिया - वह तस्वीर जिसमें राज निदिमोरू उनके साथ खड़े दिखे। यही तस्वीर उनके रिश्ते पर चल रही महीनों पुरानी अटकलों को पूरी तरह बंद करने के लिए काफी मानी जा रही है।
बता दें कि सामंथा और राज निदिमोरू की पहली मुलाकात 'द फैमिली मैन 2' की शूटिंग के दौरान 2021 में हुई थी। उसी साल सामंथा ने अभिनेता नागा चैतन्य से अपने तलाक का ऐलान किया था। वहीं, उस समय राज निदिमोरू अपनी पत्नी श्यामली डे के साथ विवाहित थे, जिनसे उन्होंने 2022 में तलाक ले लिया। इन घटनाओं के कनेक्शन को देखकर सोशल मीडिया पर यह चर्चा भी उठी कि क्या सामंथा इस तलाक की वजह थीं, हालांकि श्यामली डे ने इस मामले पर अब तक कोई बयान नहीं दिया है।


Click it and Unblock the Notifications












