सामंथा रुथ प्रभु और नागा चैतन्य की शादी टूटने की क्या थी वजह? दोनों ने खुद दिए थे बयान

Samantha Ruth Prabhu Naga Chaitanya Divorce Reason

Samantha Ruth Prabhu Naga Chaitanya Divorce Reason: नागा चैतन्य और सामंथा रुथ प्रभु ने साल 2017 में शादी रचाई थी। हालांकि सिर्फ 4 साल के अंदर ही दोनों की शादी टूट गई थी। दोनों ने 2021 में तलाक की घोषणा कर दी थी। अब 4 दिसंबर यानी कि आज नागा चैतन्य, शोभिता धुलिपाला के साथ में शादी करने जा रहे हैं। लेकिन आज हम आपको नागा चैतन्य और सामंथा रुथ प्रभु के तलाक की वजह बताने वाले हैं।

जानकारी के लिए आपको बता दें कि नागा चैतन्य और सामंथा रुथ प्रभु ने तलाक की घोषणा करके हर किसी को हैरान कर दिया था। उसके बाद से ही यह कपल काफी ज्यादा चर्चा का विषय बना रहा था। इतना ही नहीं दोनों ने सोशल मीडिया पर तलाक को लेकर पोस्ट भी शेयर किया था। जिसमें फैंस के लिए उन्होंने एक नोट लिखा था।

सामंथा रुथ प्रभु और नागा चैतन्य के इस पोस्ट में लिखा हुआ था कि "हमारे फैंस के लिए... हमने बहुत सोच और समझने के बाद पति-पत्नी के रूप में अलग होने का फैसला ले लिया है। इसीलिए हम आपसे भी यही उम्मीद करते हैं कि इस मुश्किल वक्त में हमको सपोर्ट और प्राइवेसी मिलेगी।"

लेकिन सामंथा रुथ प्रभु और नागा चैतन्य के तलाक के बाद लोगों के मन में यही सवाल रहा कि आखिरकार दोनों अलग क्यों हुए। इसको लेकर कई तरीके की गॉसिप भी सामने आई हुई नजर आई थी। खबर तो यह भी आई थी कि नागा चैतन्य का परिवार सामंथा रुथ प्रभु के बोल्ड रोल्स के चलते काफी ज्यादा खिलाफ था।

नागा चैतन्य ने इसके बारे में बात भी की थी और कहा था कि यह बहुत ज्यादा दर्दनाक फैसला था। उन्होंने इस पर बताया कि "हम दोनों ने साथ मिलकर यह फैसला लिया था। यह बहुत ही शांतिपूर्ण तरीके से लिया गया था। हमने एक दूसरे की जिंदगी के गोल और सम्मान के साथ में आगे बढ़ने का फैसला लिया। साथ ही मेच्योर तरीके से हमने इस शादी को खत्म किया।"

सामंथा रुथ प्रभु ने भी इस पर बात की थी और कहा था कि "एक महिला होना और काम करना, ग्लैमर इंडस्ट्री से ताल्लुक रखता, प्यार में पड़ जाना और फिर उससे बाहर आना, इन सब चीजों के लिए बहुत हिम्मत चाहिए होती है। लेकिन मुझे अपनी जर्नी पर गर्व है और मुझे किसी से भी काम नहीं आंकें। मैं यही उम्मीद करती हूं कि मेरी प्राइवेसी का सम्मान होगा।"

हालांकि अब नागा चैतन्य अपनी जिंदगी में आगे बढ़ चुके हैं और आज यानी की 4 दिसंबर को शोभिता धुलिपाला के साथ में शादी करने जा रहे हैं। उनकी प्री वेडिंग फंक्शन की तस्वीर भी खूब वायरल हो चुकी है। दोनों की शादी अन्नपूर्णा स्टूडियो में होगी और यहां पर काफी सारे बड़े-बड़े सितारे भी शामिल होंगे। दोनों की शादी 8 घंटे तक चलने वाली है।

More from Filmibeat

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X