..................... लंदन जाकर सामंथा ने ऐसी भयंकर बोली अंग्रेजी कि उड़ गया मजाक, लोग बोले- 'फेक एक्सेंट है' Samantha Ruth Prabhu is being trolled for speaking English, people said - 'Has fake accent' - Hindi Filmibeat

Samantha Ruth Prabhu- लंदन जाकर सामंथा ने बोली ऐसी भयंकर अंग्रेजी कि उड़ गया मजाक, लोग बोले- 'फेक एक्सेंट है'

samantha ruth prabhu

Samantha Ruth Prabhu Troll- कई बार देखा जाता है कि फिल्मों के सितारे किसी ना किसी कारण चर्चा में रहते हैं और ट्रोल भी कर दिए जाते हैं। हालांकि उनके समर्थक किसी ना किसी तरह से उनका बचान जरूर करते हैं।

इस वक्त साउथ की सुपरस्टार एक्ट्रेस सामंथा रुथ प्रभु बुरी तरह से ट्रोल की जा रही हैं और इसका कारण है उनका अंग्रेजी एक्सेंट। जी हां, उनको लेकर कहा जा रहा है कि वो "नकली" लहजे का इस्तेमाल कर रहीं थीं।

समांथा, जो वरुण धवन के साथ भारतीय स्पिन-ऑफ सिटाडेल में दिखाई देंगी, हाल ही में मूल अमेरिकी टीवी श्रृंखला के लंदन प्रीमियर में शामिल हुईं। इस दौरान उन्होने जो स्पीच दी है वो काफी तेजी से वायरल हो रही है।

लोग कई तरह से अपनी अपनी बात कह रहे हैं। एक ने लिखा है, सामंथा मेरी पसंदीदा हीरोईन जरूर हैं लेकिन जिस तरह से वह नकली उच्चारण कर रही है। उसे भारतीय लहजे में ही बोलना चाहिए था।" एक और यूजर ने लिखा, "क्रिंग"

इसके अलावा एक का कहना था, ''क्या फेक एक्सेंट है।'' इस तरह के ढेरों कमेंट्स सामने आ रहे हैं जो कि हैरान करने वाले हैँ। बता दें कि सामंथा रुथ प्रभु उन कलाकारों में से एक हैं जो कि अकेले ही फिल्म हिट करवा सकती हैँ। उन्होने साउथ के अलावा हिंदी फिल्मों और वेब सीरीज में भी काम किया है।

Read more about: samantha ruth prabhu
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X