सांमथा रुथ प्रभु के हनीमून फोटोज ने हिलाया इंटरनेट, नए साल से पहले राज संग कर रही हैं इस देश में रोमांस...
साउथ सिनेमा से लेकर बॉलीवुड इंडस्ट्री तक में धूम मचाने वाली एक्ट्रेस सांमथा रुथ प्रभु इन दिनों अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर जमकर चर्चाओं में बनी हुई हैं। सामंथा रुथ प्रभु ने इसी दिसंबर की पहली तारीख को गुपचुप राज निदिमोरू संग मंदिर में शादी रचा ली। एक्ट्रेस की अचानक सामने आई वेडिंग फोटोज देख लोग तो चौंक गए, लेकिन उनके परिवार वाले और फैन्स ने उन्हें जमकर नए सफर की बधाई दी।

इंटरनेट पर छा गईं सामंथा की हनीमून फोटोज
बता दें कि सामंथा रुथ प्रभु इन दिनों अपनी नई नवेली शादी पर ध्यान दे रही हैं। सामंथा काम पर लौटने की जगह अपना हनीमून एंजॉय कर रही हैं। हाल ही में सामंथा रुथ प्रभु ने अपने इंस्टाग्राम पर अपने हनीमून की कुछ तस्वीरें शेयर की हैं। इन तस्वीरों में देखा जा सकता है कि सामंथा रुथ प्रभु पति संग पुर्तगाल में हनीमून मना रही हैं। कभी वह खूबसूरत स्माइल देती नजर आती हैं तो कभी वह पुर्तगाल का चर्च दिखाती हैं। कभी वहां की गलियां दिखती हैं तो कभी पति राज की क्यूट तस्वीर क्लिक करती दिखती हैं।
क्यूट तस्वीरें देख फैन्स की तारीफ
इन 14 खूबसूरत तस्वीरों को शेयर करने के साथ ही सामंथा कैप्शन में लिखती हैं- कैसे दिसंबर निकल गया। सामंथा रुथ प्रभु की इन तस्वीरों पर फैन्स का बेशुमार प्यार मिल रहा है। जहां एक यूजर ने कमेंट करते हुए लिखा- सो क्यूट सैम तो वहीं दूसरे यूजर ने लिखा- चेहरे का ग्लो ही बता रहा है कि सांमथा शादी करके कितनी खुश हो आप। आपको बता दें कि सांमथा रुथ प्रभु ने राज से पहले नागा चैतन्य से शादी की थी। दोनों की शादी साल 2017 में शादी रचाई थी, लेकिन दोनों की शादी लंबी नहीं चली शादी के चार साल बाद ही 2021 में दोनों का तलाक हो गया। तलाक के लगभग ढाई साल बाद 2024 में नागा चैतन्य ने शोभिता धुलिपाला संग शादी की और साल 2025 में सामंथा ने राज को अपना हमसफर बनाया।


Click it and Unblock the Notifications











