..................... Samantha Ruth Prabhu gave a big statement about equal pay, revealed the real truth of the entertainment world - Hindi Filmibeat

Samantha Ruth Prabhu: साउथ एक्ट्रेस ने समान वेतन को लेकर दिया बड़ा बयान, बताया मनोरंजन जगत का काल सच

Samantha Ruth Prabhu

Samantha Ruth Prabhu: साउथ सुपरस्टार सामंथा रुथ प्रभु बिंदास बयान के लिए जानी जाती हैं, हमेशा ही अपनी पर्सनल लाइफ और प्रोफेशनल लाइफ को सुर्खियों में रहती हैं। हाल ही में सामंथा ने मनोरंजन जगत में समान वेतन को लेकर बयान दिया है, जो लेकर खबरों में छाई हुई हैं।

सामंथा रुथ प्रभु ने तेलुगू फिल्म इंडस्ट्री की सबसे लोकप्रिय स्टार्स में से एक हैं। अभिनेत्री ने अपने बेहतरीन अभिनय और काम के लिए डेडीकेशन से पिछले कुछ वर्षों में इंडस्ट्री में अपनी स्थिति मजबूत की है।

'शाकुंतलम' के लिए सुर्खियां बटोर रहीं सामंथा रुथ प्रभु ने हाल ही में दिए एक इंटरव्यू में सिनेमा जगत के एक ऐसे मुद्दे पर बात की है, जो हमेशा से चर्चा का विषय रहा है। अभिनेत्री ने इंडस्ट्री में वेतन समानता को लेकर खुलकर अपनी राय रखी।

सामंथा ने कहा, 'मैं कड़ी मेहनत कर रही हूं, सीधे तौर पर नहीं...ऐसा नहीं है कि मैं समान वेतन पाने के लिए लड़ रही हूं, मैं चाहती हूं कि यह कड़ी मेहनत और सफलता का प्रतिफल हो। लोगों को बस आना चाहिए और कहना चाहिए हां, हम आपको इतनी फीस देना चाहते हैं। मुझे इसके लिए भीख नहीं मांगनी चाहिए। मेरा मानना है कि यह कड़ी मेहनत के साथ ही आता है।'

अपनी बात आगे बढ़ाते हुए सामंथा ने कहा, 'मैंने इस कहावत- आपकी क्षमताएं जो भी हों, आपको उन्हें सीमा से और थोड़ा आगे बढ़ाना चाहिए.. को अपने बायो में डाला था। लेकिन अगर आप फिल्म इंडस्ट्री में एक अभिनेत्री के तौर पर काम कर रही हैं तो आपको यह पता होना चाहिए कि आपको अपनी लिमिट्स से कई ज्यादा आगे बढ़कर काम करना होगा। आपकी क्षमता आपकी सीमा तक है, लेकिन फिर आपको उससे थोड़ा और ज्यादा करने की जरूरत है।'

सामंथा ने कुछ समय पहले ही प्यार के बारे में भी खुलकर बात की थी और कहा था, 'यह जरूरी नहीं कि एक पुरुष और एक महिला के बीच प्यार हो, जो प्यार मुझे आगे बढ़ाता है वह मेरे दोस्तों का प्यार है, जो आखिरी आठ महीने से मेरे साथ खड़े थे। मेरे पास देने के लिए बहुत प्यार है। मैं अभी भी बेहद प्यारी हूं। एक असफल रिश्ते का मतलब यह नहीं है कि मैं सनकी और कड़वी हो जाऊं।'

वर्कफ्रंट की की बात करें तो अभिनेत्री जल्द ही 'शाकुंतलम' में नजर आएंगी, जिसका निर्देशन गुनाशेखर ने किया है। यह फिल्म कालिदास के लोकप्रिय नाटक 'अभिज्ञान शाकुंतलम' पर आधारित है।

Read more about: samantha ruth prabhu
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X