सामंथा रुथ प्रभु ने मिटाई अपने एक्स की एक और निशानी, सगाई की अंगूठी का कर दिया ऐसा हाल

Samantha Ruth prabhu Engagement Ring: तेलुगू और तमिल भाषा में अपनी बेहतरीन अदाकारी से फैन्स का दिल जीत लेने वाली एक्ट्रेस सामंथा रुथ प्रभु अपने काम के साथ ही अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर भी सुर्खियों में बनी रहती हैं। सामंथा रुथ प्रभु फैन्स का दिल जीतना अच्छे से जानती हैं। सामंथा रुथ प्रभु (Samantha Ruth prabhu) का डेब्यू उनकी फिल्में उनकी लव स्टोरी उनकी शादी और तलाक लगभग सभी कुछ फैन्स के बीच चर्चाओं में बना रहा।
सामंथा रुथ प्रभु ने खत्म कर दी ये आखिरी निशानी भी
सामंथा रुथ प्रभु ने अपने और नागा चैतन्य के तलाक के बाद अपनी शादी की लगभग हर एक चीज में बदलाव कर लिया था। एक्ट्रेस ने अपनी वेडिंग गाउन भी सफेद से काली करवा ली थी। एक्ट्रेस ने अपनी वेडिंग गाउन के लुक को पूरी तरह से ही बदल लिया था। वहीं इस बार फिर एक्ट्रेस को अपनी शादी से जुड़ी एक चीज के साथ बदलाव के साथ नोटिस किया गया है। दरअसल सामंथा रुथ प्रभु को नागा चैतन्य ने एक बड़ी डायमंड रिंग सगाई में पहनाई थी। अब शादी भी टूट गई है इसीलिए एक्ट्रेस ने उस रिंग को अपनी उंगली से उतार दिया, लेकिन एक्ट्रेस सालों बाद उस रिंग को दोबारा कैरी करी हुई नजर आईं वो भी उंगली में नहीं बल्कि अपने गले में लॉकेट बनाकर।
सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं तस्वीरें
जिस तरह के सामंथा रुथ प्रभु अपनी वेडिंग गाउन के लुक को पूरी तरह से बदलवा दिया। वहीं अब एक्ट्रेस ने अपनी सगाई की अंगूठी का लुक बदल दिया। सामंथा रुथ प्रभु की इस लॉकेट को पहने हुए तस्वीरें सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रही हैं। वहीं लोगों के इस पोस्ट को देख जमकर रिएक्शन भी देखने को मिल रहे हैं।
शोभिता के साथ शादी के बंधन में बंधे नागा
आपको बता दें कि सामंथा रुथ प्रभु से शादी टूटने के बाद नागा चैतन्य ने शोभिता धुलिपाला को डेट करना शुरू कर दिया था। वहीं पिछले साल की 4 दिसंबर को नागा ने शोभिता से संग शादी रचाई थी। वहीं नागा का कहना है कि वह शोभिता संग हैप्पी मैरिड लाइफ बिता रहे हैं।


Click it and Unblock the Notifications











