नागा चैतन्य और शोभिता धुलिपाला की सगाई के डेट सुन भड़क गए फैन्स, इस तारीख से है सामंथा का गहरा नाता

Naga Chaitanya

नागा चैतन्य (Naga Chaitanya) और शोभिता धुलिपाला (Sobhita Dhulipala) की बीते दिन सगाई हुई थी। दोनों की सगाई की तस्वीरें सोशल मीडिया पर धड़ल्ले से वायरल हुई थीं, जहां नागा के फैन्स दोनों को सगाई के लिए बधाई देते नजर आ रहे थे, वहीं सामंथा रुथ प्रभु के फैन्स ने नागा को जमकर ट्रोल किया है। आखिर ऐसा क्या हो गया कि तस्वीरें और सगाई की डेट सुन सामंथा रुथ प्रभु के फैन्स भड़क गए।

दरअसल बता दें कि नागा चैतन्य ने सामंथा रुथ प्रभु से साल 2017 में शादी की थी। दोनों एक दूसरे से फिल्म की शूटिंग के दौरान मिले थे। दोनों को एक दूसरे से प्यार हुआ और दोनों ने शादी कर ली। लेकिन दोनों की शादी लंबी नहीं टिकी चार सालों बाद 2021 में सामंथा रुथ प्रभु और नागा ने तलाक की घोषणा कर दी। इस खबर ने फैन्स को एक बड़ा झटका दिया था।

नागा पर भड़के सामंथा के फैन्स
अब आप ये सोचेंगे कि इसका 8 अगस्त से क्या लेना देना तो बता दें कि एक एक्स पोस्ट में यह दावा किया जा रहा है कि नागा चैतन्य की एक्स वाइफ सामंथा रुथ प्रभु ने 8 अगस्त को ही नागा को प्रपोज किया था। और इसी दिन नागा और शोभिता ने सगाई की है। जिस वजह से सामंथा के फैन्स भड़क गए हैं। अब इस बात में कितनी सच्चाई ही कि सामंथा ने 8 अगस्त को ही प्रपोज किया था, लेकिन आपको ये बता दें कि सामंथा रुथ प्रभु और नागा एक दूसरे को सालों से डेट कर रहे थे।

नागा के साथ किया था डेब्यू
बता दें कि साल 2010 में सामंथा रुथ प्रभु ने फिल्म YE MAAYA CHESAVE से डेब्यू किया था इस फिल्म में नागा ही उनके हीरो थे। कहा यह भी जाता है कि इसी फिल्म के दौरान दोनों अच्छे दोस्त बन गए थे। उस समय नागा श्रुति हासन को डेट कर रहे थे, लेकिन उनसे ब्रेकअप होने के बाद नागा और सामंथा के बीच नजदीकियां बढ़ गई थीं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X