नागा चैतन्य-शोभिता धुलिपाला की सगाई की तस्वीरें सामने आते ही टूटा सामंथा का दिल, पहला पोस्ट वायरल

Samantha Heart Broken Reaction: साउथ सुपरस्टार नागा चैतन्य और शोभिता धुलिपाला की सगाई की तस्वीरों ने हर किसी को सरप्राइज कर दिया है। जहां तमाम लोग इस न्यूली इंगेज्ड कपल को बधाईयां और आशीर्वाद दे रहे हैं तो वहींल नागा की एक्स वाइफ और एक्ट्रेस सामंथा के फैंस उनकी हालत और रिएक्शन के बारे में बातें कर रहे हैं। इसी बीच सामंथा का लेटेस्ट पोस्ट आग की तरह सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है।
सामंथा ने टूटे दिल वाला हार्ट ब्रोकन इमोजी शेयर कर अपनी दिल का दर्द फैंस के साथ साझा किया है। हालांकि आपको बता दें कि सामंथा का ये रिएक्शन नागा-शोभिता की सगाई पर नहीं बल्कि पूरे देश के गर्व रेस्लिंग स्टार विनेश फोगाट के लिए आया है। सेलेब्स के साथ साथ पूरा देश विनेश के ओलंपिक प्रदर्शन और उनके हौंसले को सलाम कर रहा है।
विनेश फोगाट के संन्यास की खबर और उनके बयान को शेयर करते हुए सामंथा ने सिर्फ और सिर्फ टूटे दिल वाला इमोजी बनाया है। इससे पहले सामंथा विनेश को सोशल मीडिया पर खुलकर ओलंपिक गोल्ड के लिए चीयर भी कर रही थीं।
जानकारी के लिए आपको बता दें कि सामंथा के एक्स हसबैंड नागा चैतन्य ने लंबी रूमर्स को शांत करते हुए शोभिता के साथ सगाई कर ली है। सामंथा से तलाक लेने के बाद से ही नागा और शोभिता के अफेयर की खबरें आने लगी थीं हालांकि दोनों में से किसी भी इसपर अपनी चुप्पी नहीं तोड़ी थी।


Click it and Unblock the Notifications
