तलाक के 3 साल बाद Samantha Ruth Prabhu बनना चाहती हैं मां, बोलीं- इसका कोई वक़्त नहीं...

Samantha Ruth Prabhu Wants To Become Mother: सामंथा रुथ प्रभु साउथ फिल्म इंडस्ट्री की एक मशहूर अभिनेत्री है और आपको बता दें कि हाल ही में उनकी वरुण धवन के साथ मे 'सिटाडेल: हनी बनी' सीरीज को रिलीज किया गया है। सामंथा रुथ प्रभु की इस सीरीज में काफी बेहतरीन एक्टिंग भी देखने को मिली और इसके प्रमोशन में वह लगातार बिजी हैं।
लेकिन अब प्रमोशन के दौरान सामंथा रुथ प्रभु ने एक इंटरव्यू में नागा चैतन्य के साथ तलाक के 3 साल बाद मदरहुड को लेकर बात की है। टाइम्स नाऊ के साथ इंटरव्यू में उन्होंने बताया कि वह मां बनना चाहती हैं और उनको उम्र की कोई भी परवाह नहीं है।
सामंथा रुथ प्रभु ने इस पर बात करते हुए कहा कि "मुझे ऐसा नहीं लगता है कि अभी देर हुई है। मैं अभी भी मां बनने का सपना देखती हूं और मैं मां बनना पसंद भी करूंगी। मैं हमेशा से ही मां बनना चाहती थी। यह बहुत ही खूबसूरत अनुभव है और मैं इसका इंतजार भी कर रही हूं। लोग हमेशा उमर को लेकर परेशान रहते हैं। लेकिन मेरा मानना है कि ऐसा कोई वक्त नहीं होता जब आप मां नहीं बन सकती।"
दरअसल लेटेस्ट जो सीरीज सामंथा रुथ प्रभु की रिलीज हुई है उसमें उन्होंने मां का किरदार निभाया है। इस पर भी उन्होंने बात की और बताया कि उनको सीरीज में चाइल्ड आर्टिस्ट के साथ में काम करते हुए ऐसा ही महसूस हुआ कि वह अपनी बेटी से ही बातचीत कर रही थी। उन्होंने चाइल्ड आर्टिस्ट की भी जमकर तारीफ की।
अब सामंथा रुथ प्रभु का यह बयान सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है और फैंस का यह भी कहना है कि अब एक्ट्रेस आगे बढ़ने का सोच रही है। मालूम हो कि उन्होंने नागा चैतन्य के साथ में शादी की थी और 2021 में दोनों का तलाक हो गया था। हालांकि अब एक्टर शोभिता धुलिपाला के साथ में शादी करने जा रहे हैं।


Click it and Unblock the Notifications











