Salim Death: नहीं रहे सलीम, पीछे छो़ड़ गए इतना बड़ा परिवार, फिल्म इंडस्ट्री में मातम
Salim Kumar Death: मलयालम सिनेमा से एक दुखद खबर सामने आई है। मशहूर अभिनेता सलीम कुमार का शनिवार को कोच्चि के एक निजी अस्पताल में निधन हो गया। बताया जा रहा है कि अचानक तबीयत बिगड़ने के बाद उन्हें गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती कराया गया था, जहां डॉक्टरों ने उन्हें बचाने की पूरी कोशिश की, लेकिन उन्हें सफल नहीं हो सके।

सलीम कुमार का करियर
थिएटर और मिमिक्री आर्टिस्ट के रूप में अपने करियर की शुरुआत करने वाले सलीम कुमार ने 1997 में फिल्म 'इष्टमानु नूरु वट्टम' से बड़े पर्दे पर कदम रखा था। अपनी दमदार कॉमिक टाइमिंग के साथ-साथ गंभीर भूमिकाओं में भी उन्होंने दर्शकों का दिल जीता।
मिला था नेशनल अवॉर्ड
फिल्म 'अदामिन्ते मकन अबू' में उनके शानदार अभिनय के लिए उन्हें राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार से सम्मानित किया गया था। इसके अलावा उन्होंने कई लोकप्रिय मलयालम फिल्मों में यादगार भूमिकाएं निभाईं और निर्देशन में भी अपनी पहचान बनाई।
सलीम कुमार का परिवार
सलीम कुमार के निधन से मलयालम फिल्म इंडस्ट्री में गहरा शोक फैल गया है। उनके जाने की खबर से उनके परिवार और प्रशंसकों में मातम का माहौल है। वे अपने पीछे पत्नी सुनीता, दो बेटे चंदू सलीम कुमार और अरोमल सलीम कुमार सहित अपने असंख्य चाहने वालों को छोड़ गए हैं। फिल्म जगत के कई बड़े कलाकार और फैंस लगातार सोशल मीडिया व अन्य माध्यमों से उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित कर रहे हैं।


Click it and Unblock the Notifications