46 साल के हीरो ने अपनी 'भाभी' से रचाई दूसरी शादी, इंडस्ट्री में मचा हड़कंप!

Sai Kiran Sravanthi Wedding: कई बार सुनने के लिए मिलता है कि यह सितारे एक साथ में काम करते-करते एक दूसरे के प्यार में पड़ जाते हैं। आज हम आपको टॉलीवुड के एक ऐसे ही एक्टर के बारे में बताने वाले हैं जो अब शादी कर ली है। दरअसल हम बात कर रहे हैं साई किरण की।
साई किरण ने शादी की पुष्टि करते हुए सोशल मीडिया पर शादी की तस्वीरें साझा कीं। यह उनकी दूसरी शादी है। इससे पहले साई किरण की शादी वैष्णवी से हुई थी, जिनसे उनकी एक बेटी है। हालांकि, आपसी मतभेदों के कारण दोनों का तलाक हो गया, जिससे साई किरण कुछ समय के लिए अकेले रह गए।
टीवी सीरीयल कोइलम्मा में काम करने के दौरान उनकी अपनी सह-कलाकार श्रावंती के साथ गहरी दोस्ती हो गई, जो बाद में प्यार में बदल गई। बता दे कि सीरियल में एक्ट्रेस अभिनेता की भाभी के किरदार में नजर आई थी।
साई किरण ने अपने फ़िल्मी करियर से एक अच्छी खासी पहचान बना ली थी और आपको बता दें कि उन्होंने कई बेहतरीन फिल्मों में काम किया है। जिसमे 'प्रेमिंचु' भी शामिल है। उन्होंने अपने करियर में काफी बेहतरीन हिट फिल्में दी है। लेकिन बाद में उनके करियर का ग्राफ गिरने लगा और उनको फिल्मों के ऑफर भी कम होने लगे।
बाद में साई किरण को सीरियल ऑफर हुए और यहीं से उनके करियर ने एक दूसरी दिशा ले ली थी। टीवी इंडस्ट्री में भी उन्होंने काफी लंबे समय तक राज किया। किसी भी चैनल पर अगर देखा तो वहां पर उनके ही सीरियल आते थे। उन्होंने तेलुगू से लेकर तमिल और कन्नड़ के कई सारे शोज में काम किया था।


Click it and Unblock the Notifications











